{"_id":"5d63a7798ebc3e93c125e765","slug":"anupam-kher-wish-wedding-anniversary-to-her-wife-kirron-kher","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुपम खेर ने शेयर की शादी की 34 साल पुरानी फोटो, कहा- 'जैसे कल की ही बात हो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुपम खेर ने शेयर की शादी की 34 साल पुरानी फोटो, कहा- 'जैसे कल की ही बात हो'
Mon, 26 Aug 2019 03:04 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 26 Aug 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
anupam kher
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर अनुपम खेर की आज वेडिंग एनिवर्सरी है । उनकी और किरण खेर की शादी को 34 साल हो चुके हैं । दोनों एक्टर्स अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं । शादी की सालगिरह पर अनुपम खेर ने अपनी पत्नी के लिए एक ट्वीट किया है । इस ट्वीट में अनुपम खेर ने 34 साल पुरानी शादी की तस्वीर भी पोस्ट की है ।
kirron kher, anupam kher
- फोटो : social media
अनुपम ने अपने ट्वीट में लिखा है- 'डियर किरण..34वीं सालगिरह की मुबारकबाद, बहुत लंबा वक्त जिंदगी के साथ में तय किए हैं हमने. 34 साल गुजर गए, लेकिन लगता है कि जैसे कल ही बात हो ।' अनुपम खेर से किरण की पहली मुलाकात चंडीगढ़ में ही हुई थी। दोनों एक ही थियेटर में एक्टिंग करते थे।
Dearest Kirron!!! Happy 34th wedding anniversary!! Bahut lamba waqt zindagi ka saath mei tay kiya hai humne. 34 saal guzar gaye lekin lagta hai Jaise kal ki he baat hai. I have loved the lived quality of our lives together. सालगिरह मुबारक।😍 @KirronKherBJP #Pushkar #Dulari #Raju pic.twitter.com/NHKzXZpdW5
— Anupam Kher (@AnupamPKher) August 26, 2019
Anupam Kher and Kirron Kher
- फोटो : twitter
काम के दौरान ही दोनों अच्छे दोस्त बने। किरण खेर साल 1980 में फिल्मों में काम की तलाश के लिए मुंबई पहुंचीं। उसी दौरान किरण को एक बड़े बिजनेसमैन गौतम बेरी से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। कुछ सालों बाद ही किरण ने बेटे सिकंदर को जन्म दिया। जल्द ही गौतम और किरण को ऐसा लगने लगा कि दोनों के रिश्ते के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।
न्यूयॉर्क की सड़क पर बच्चों की तरह लड़ पड़े अनुपम खेर, नीतू और ऋषि कपूर, वजह भी जान लें
न्यूयॉर्क की सड़क पर बच्चों की तरह लड़ पड़े अनुपम खेर, नीतू और ऋषि कपूर, वजह भी जान लें
विज्ञापन
विज्ञापन
anupam kher
- फोटो : social media
वहीं अनुपम खेर ने परिवारवालों के कहने पर 1979 में मधुमालती नाम की लड़की से शादी की लेकिन वो दोनों भी अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं थे। किरण-अनुपम ने थिएटर करना नहीं छोड़ा था। जब नादिरा बब्बर के प्ले के लिए दोनों कोलकाता गए तो वहां इनकी फिर मुलाकात हुई। प्ले खत्म होने के बाद दोनों को अहसास हुआ कि उनके बीच कुछ है।
विज्ञापन
anupam kher
- फोटो : social media
अगली मुलाकात में अनुपम ने किरण को प्रपोज कर दिया। इसके बाद दोनों अक्सर मिलने लगे और उनका प्यार परवान चढ़ा। फिर दोनों ने अपने पार्टनर्स को तलाक दे दिया और 1985 में उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद अनुपम ने सिकंदर को अपना सरनेम दिया। बता दें कि किरण और अनुपम की अपनी कोई संतान नहीं है।