फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: फिर चर्चा में अनुपम खेर का ये ट्वीट, कविता के जरिए कही 'मन की बात'

Mon, 17 May 2021 12:19 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 17 May 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher writes emotional poem on twitter said Admittedly I have not get as much as others
अनुपम खेर - फोटो : Social media

बॉलीवुड में वैसे तो कई स्टार और सुपरस्टार हैं, लेकिन कुछ अभिनेता स्टारडम की जगह गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करते हैं। इन्हीं में से एक हैं अनुपम खेर। फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाने वाले अनुपम खेर अपने तराशे हुए अभिनय कौशल के लिए जाने जाते हैं। शायद यही वजह है कि वह स्वाभिमानी अभिनेताओं की सूची में शामिल हैं। सैकड़ों मूवीज में तराशा हुआ आला किरदार निभाने वाले अनुपम खेर बेहतरीन अभिनेता तो हैं ही साथ ही वे राजनीतिक मुद्दों पर मुखर रहने वाले शख्स भी हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता इस उम्र में भी खूब सक्रिय रहते हैं। खासकर ट्विटर पर उन्हें काफी एक्टिव देखा जाता है। यहां वे अपने तमाम विचार साझा करते रहते हैं। कभी किसी सामाजिक मुद्दे पर तो कभी राजनीतिक विचारधाराओं और गतिविधियों पर नजर बनाए रखते हैं। हाल ही में उन्होंने कोरोना को लेकर अपनी राय रखी थी। साथ ही सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सिस्टम की आलोचना की थी। और लोगों को एकजुट होकर मदद के लिए आगे आने के लिए कहा था। अब उन्होंने कुछ पंक्तियां लिखते हुए अपने मन की बात साझा की है।

Anupam Kher writes emotional poem on twitter said Admittedly I have not get as much as others
अनुपम खेर - फोटो : Social media

अनुपम खेर बड़े भाववादी शख्स हैं, इसका उदाहरण वह समय-समय पर पेश भी करते रहे हैं। फिर चाहे वो कश्मीरी पंडितों का मर्म हो या उनके मेकअप आर्टिस्ट का निधन। लोगों का दुख उन्हें अंदर तक कचोट देता है। ऐसे में उन्होंने कई बार ट्विटर पर वीडियोज शेयर किए हैं और उनकी आंखें आंसुओं से डबडबा गई हैं। यूजर्स भी दिग्गज अभिनेता के अभिनय और भाव को उतना ही सम्मान देते हैं।

Anupam Kher writes emotional poem on twitter said Admittedly I have not get as much as others
अनुपम खेर - फोटो : Social media

अब अनुपम खेर ने अपने मन का भाव एक कविता के जरिए प्रकट किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर कुछ पंक्तियां लिखकर लोगों संग इसे साझा किया है। खेर लिखते हैं ‘माना कि औरों के जितना पाया नहीं मैने, फिर भी खुश हूं गिरकर कभी कुछ उठाया नहीं मैंने…’।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher writes emotional poem on twitter said Admittedly I have not get as much as others
अनुपम खेर - फोटो : Social media

सैकड़ों ट्विटर यूजर्स और उनके फैंस ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही हजारों लोगों ने इसे पसंद करते हुए लाइक बटन दबाया। अब उनकी ये पंक्तियां चर्चा में बनी हुई हैं। बता दें कि अनुपम खेर की पत्नी और चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर कैंसर से लड़ रही हैं। इसकी जानकारी भी खुद अभिनेता ने ट्विटर पर दी थी। साथ ही लोगों से प्रार्थना की अपील की थी।

विज्ञापन
Anupam Kher writes emotional poem on twitter said Admittedly I have not get as much as others
अनुपम खेर - फोटो : Social media

बता दें कि अनुपम खेर का जन्म 7 मार्च 1955 को शिमला में हुआ था। 66 वर्षीय अभिनेता को दो बार नेशनल अवार्ड्स और कई फिल्मफेयर पुरस्कार के अलावा भी अन्य सम्मान से नवाजा गया है। उन्होंने पहली बार  नौवीं कक्षा में रहते हुए स्कूल ड्रामा में हिस्सा लिया था। आगे चलकर खेर ने कई उपलब्धियां हासिल कीं। आखिरी बार उन्हें ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में मनमोहन सिंह के किरदार के लिए दर्शक याद करते हैं। बताया जा रहा है कि उनके पास कुछ अगले प्रोजेक्ट्स भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed