फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Shyam Admit: 'प्रतिज्ञा' फेम अभिनेता अनुपम श्याम आईसीयू में भर्ती, आमिर खान और सोनू सूद से लगाई मदद की गुहार

Tue, 28 Jul 2020 03:40 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 28 Jul 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
Mann Kee Awaaz Pratigya Actor Anupam Shyam Admit to ICU at Mumbai Hospital
अनुपम श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी और बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता अनुपम श्याम को मुंबई के गोरेगांव स्थित अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। 62 वर्षीय अभिनेता की हालत नाजुक बनी हुई है। किडनी में संक्रमण के बढ़ जाने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 

Mann Kee Awaaz Pratigya Actor Anupam Shyam Admit to ICU at Mumbai Hospital
अनुपम श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक बीती रात को अनुपम श्याम की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वो बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। अनुपम बीते नौ महीने से डायलिसिस पर थे। वो आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं।

Mann Kee Awaaz Pratigya Actor Anupam Shyam Admit to ICU at Mumbai Hospital
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम श्याम के एक शुभचिंतक ने ट्वीट कर उनके अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। साथ ही बताया कि उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप पर आमिर खान और सोनू सूद से मदद मांगी है। अनुपम श्याम की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर उनके प्रशंसक परेशान हो गए। उन्होंने उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कीं। कई यूजर्स अभिनेता की आर्थिक मदद करने के लिए आगे भी आए।  


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mann Kee Awaaz Pratigya Actor Anupam Shyam Admit to ICU at Mumbai Hospital
अनुपम श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम श्याम को मुख्यत: टीवी सीरियल 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' में निभाए गए किरदार से जाना जाता है। इसमें उन्होंने ठाकुर सज्जन सिंह का रोल किया था। वो असल जिंदगी में भी इसी नाम से मशहूर हो गए थे। अनुपम की मुख्य फिल्मों में 'सरदारी बेगम', 'बैंडिट क्वीन', 'हजार चौरासी की मां', 'दुश्मन', 'सत्या', 'दिल से', 'जख्म', 'प्यार तो होना ही था', 'कच्चे धागे', 'नायक', 'स्लमडॉग मिलेनियर' और 'मुन्ना माइकल' सहित अन्य है। अनुपम श्याम आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म '706' में नजर आए थे।

विज्ञापन
Mann Kee Awaaz Pratigya Actor Anupam Shyam Admit to ICU at Mumbai Hospital
अनुपम श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। वो लखनऊ के भारतेंदु एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स के छात्र रहे हैं। 1983 से लेकर 1985 तक उन्होंने अभिनय की ट्रेनिंग ली। साल 2011 में वे अन्ना हजारे के आंदोलन का समर्थन करते दिखे थे। 

सुशांत सिंह राजपूत केस में धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपू्र्व मेहता से पूछताछ, करण जौहर का बयान भी होगा दर्ज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed