{"_id":"67ee880bebeb34f36406ca74","slug":"anupriya-goenka-reveals-how-she-lost-a-salman-khan-film-sultan-after-12-auditions-2025-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anupriya Goenka: जब 12 ऑडिशन के बाद अनुप्रिया गोयनका के हाथ से फिसली सलमान की फिल्म? अभिनेत्री ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anupriya Goenka: जब 12 ऑडिशन के बाद अनुप्रिया गोयनका के हाथ से फिसली सलमान की फिल्म? अभिनेत्री ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 03 Apr 2025 06:38 PM IST
सार
Anupriya Goenka Revelation: अभिनेत्री अनुप्रिया गोयनका ने हाल ही में खुलासा किया कि 12 ऑडिशन के बाद भी उन्हें सलमान खान की फिल्म नहीं मिल पाई। उन्होंने इस अनुभव को एक बातचीत के दौरान साझा किया।
विज्ञापन
1 of 5
अनुप्रिया गोयनका, सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनुप्रिया गोयनका बॉलीवुड और ओटीटी की जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने 'टाइगर जिंदा है', 'पद्मावत' और 'वॉर' जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया है। ओटीटी पर भी 'सेक्रेड गेम्स', 'अभय' और 'क्रिमिनल जस्टिस' में उन्होंने अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। लेकिन क्या आपको पता है कि सलमान खान की एक फिल्म उनके हाथ से निकल गई थी? दरअसल, फिल्म 'सुल्तान' के लिए अनुप्रिया ने कई ऑडिशन दिए थे, लेकिन अंत में यह रोल अनुष्का शर्मा के पास चला गया था।
अनुप्रिया ने आगे कहा, "मेरे 11-12 टेस्ट हुए। पहले एक ऑडिशन, फिर दूसरा, फिर म्यूजिक वीडियो टेस्ट, वैभवी मर्चेंट के साथ डांस टेस्ट और आखिर में डायरेक्टर अली अब्बास जफर के साथ रीडिंग्स।" यह पूरी प्रक्रिया एक महीने तक चली। अनुप्रिया के लिए यह थकाने वाला लेकिन खूबसूरत अनुभव था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनुप्रिया गोयनका
- फोटो : इंस्टाग्राम
रिजेक्ट होने पर टूट गया था दिल
उन्होंने आगे कहा, "शुरुआत में मुझे पता ही नहीं था कि यह 'सुल्तान' के लिए है। वाईआरएफ में असली स्क्रिप्ट नहीं देते। वे दूसरी स्क्रिप्ट पर ऑडिशन लेते हैं। जब मैं अली से मिली और उन्होंने 'मिस्टर खान' का जिक्र किया तब मुझे समझ आया कि यह सलमान की फिल्म है।" अनुप्रिया को उम्मीद थी कि शायद उन्हें मौका मिल जाए। लेकिन जब रिजल्ट आया तो उनका दिल टूट गया। अभिनेत्री ने कहा, "यह मेरे लिए बहुत दुखद था।" अनुप्रिया ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "एक तो मैं सांवली हूं और मुझे इस पर गर्व है, लेकिन मैं टिपिकल वाईआरएफ हीरोइन नहीं हूं। मेरी टांगें परफेक्ट शेप की नहीं हैं।"
विज्ञापन
5 of 5
सुल्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
'सुल्तान' रही थी ब्लॉकबस्टर
'सुल्तान' की बात करें तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। अनुष्का शर्मा ने इसमें पहलवान का किरदार निभाकर खूब तारीफें बटोरी थीं। अनुप्रिया भले ही यह फिल्म न कर पाईं, लेकिन उनकी मेहनत और जज्बा आज भी उनकी दूसरी परियोजनाओं में नजर आता है। उन्होंने कहा, "एक महीने का प्रोसेस अच्छा था। अगर यह सालभर चलता तो शायद मैं एंजाइटी में चली जाती।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।