फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupriya Goenka: सेक्रेड गेम्स में इंटीमेट सीन के दौरान कैसा था सैफ का रवैया? अनुप्रिया गोयनका ने किया खुलासा

Sun, 11 Jun 2023 08:53 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 11 Jun 2023 08:53 AM IST
विज्ञापन
Anupriya Goenka Reveals Saif Ali Khan was more conscious than her shooting intimate scene in Sacred Games
अनुप्रिया गोयनका, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

अनुप्रिया गोयनका अपनी अदाकारी से लाखों दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। अब तक वह कई वेब सीरीज में दमदार एक्टिंग कर चुकी हैं। उनकी नई सीरीज 'असुर 2' कुछ ही समय पहले रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। अभिनेत्री ने हाल ही में खुलासा किया है कि कैसे 'सेक्रेड गेम्स' में सैफ अली खान के साथ उनके अंतरंग दृश्यों को नेटफ्लिक्स शो के दोनों सीजन से हटा दिया गया था। 


Hansika Motwani: हंसिका को इस वजह से कपड़े नहीं देते थे डिजाइनर्स, कहा- अब वह खुद सामने से आते हैं

Anupriya Goenka Reveals Saif Ali Khan was more conscious than her shooting intimate scene in Sacred Games
अनुप्रिया गोयनका - फोटो : सोशल मीडिया

अनुप्रिया ने कहा कि शूटिंग के दौरान सैफ उनसे ज्यादा जागरूक थे। उन्होंने कहा कि सैफ हर दृश्य के बाद उनसे उनका हाल जरूर पूछते थे। बता दें कि सेक्रेड गेम्स में अनुप्रिया ने सैफ की पूर्व पत्नी मेघा का किरदार निभाया था।
Sonakshi Sinha: सोनाक्षी को ऑफर हुई थी परवीन बाबी की बायोपिक, इस वजह से कर दिया इनकार

Anupriya Goenka Reveals Saif Ali Khan was more conscious than her shooting intimate scene in Sacred Games
अनुप्रिया गोयनका - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में आईवीएम पॉप पोडकास्ट पर गोयनका ने कहा, “उन्होंने (निर्माताओं ने) मुझे एक डिस्क्लेमर दिया। मेरे और सैफ के बीच कुछ इंटीमेट सीन होने वाले थे। शो में एक इंटीमेट सीन था, जिसके लिए हमने शूट किया था, लेकिन सीजन एक से किसी कारण इसे हटा दिया गया था।'' 
Kangana Dhanush: कंगना रणौत ने ठुकराई धनुष की फिल्म? रिपोर्ट पर पोस्ट कर एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupriya Goenka Reveals Saif Ali Khan was more conscious than her shooting intimate scene in Sacred Games
अनुप्रिया गोयनका - फोटो : सोशल मीडिया

इस बातचीत में अनुप्रिया ने सैफ की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें बेहद शिष्ट व्यक्ति बताया। अभिनेत्री ने कहा, ''वह बहुत शिष्ट, बहुत जानकार और बहुत बुद्धिमान इंसान हैं। वह जमीन से जुड़े हुए और बेहद प्यारे इंसान है। मुझे याद है कि जब हम ये इंटीमेट सीन कर रहे थे तो विक्रम ने मुझसे कहा था कि चिंता मत करो उन्हें देखो (सैफ) वह तुमसे ज्यादा जागरूक हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि हर सीन के बाद वह (सैफ) आए और मुझसे पूछा कि क्या तुम ठीक हो?एक समय के बाद मैंने कहा कि मैं अच्छी हूं, क्या आप ठीक हो।
Gehana Vasisth: 'गंदी बात' फेम गहना वशिष्ठ ने रचाया ब्याह? फैजान अंसारी को चुना दूल्हा

विज्ञापन
Anupriya Goenka Reveals Saif Ali Khan was more conscious than her shooting intimate scene in Sacred Games
सेक्रेड गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और नीरज घायवन के निर्देशन में बनी सेक्रेड गेम्स में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे और कुब्रा सैत ने भी अभिनय किया था। शो में सैफ ने इंस्पेक्टर सरताज सिंह का रोल प्ले किया था।
Snehal Rai: 'हां...मैं गोल्ड डिगर हूं', 21 वर्ष बड़े शख्स से शादी की ट्रोलिंग पर स्नेहल राय का बड़ा बयान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed