फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुराग बसु ने की सरस्वती पूजा और शर्लिन चोपड़ा के बर्थडे सहित मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें

Mon, 11 Feb 2019 08:31 AM IST
अजय सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Mon, 11 Feb 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
anurag basu celebrated basant panchami to sherlyn chopra here top news
anurag basu - फोटो : social media

अनुराग बसु ने की सरस्वती पूजा


बसंत पंचमी का त्योहार पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया गया। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। हर साल की तरह इस साल भी डायरेक्टर अनुराग बसु ने अपने घर पर बसंत पंचमी मनाई। इस दौरान बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज उनके यहां पहुंचे। पीले रंग के सूट में एक्ट्रेस कटरीना कैफ ट्रेडनिशल लुक में दिखीं। बता दें कि कटरीना डायरेक्टर अनुराग बसु के साथ जग्गा जासूस में काम कर चुकी हैं।

पढ़ें: सरस्वती की पूजा करती दिखीं कटरीना कैफ, बसंत पंचमी पर अनुराग बसु के घर सितारों का जमावड़ा

anurag basu celebrated basant panchami to sherlyn chopra here top news
kamal amrohi - फोटो : file photo
कमाल अमरोही की पुण्यतिथि आज
उत्तर प्रदेश के अमरोहा से ताल्लुक रखने वाले कमाल अमरोही बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने फिल्मों की कहानी लिखी, गाने लिखे और फिल्में डायरेक्ट कीं। 17 जनवरी 1918 को जन्मे कमाल अमरोही 11 फरवरी 1993 को इस दुनिया को अलविदा कह गए। नब्बे के दशक में कमाल अमरोही ‘अंतिम मुगल’ नाम से एक फिल्म बनाना चाहते थे लेकिन उनका यह ख्वाब हकीकत में नहीं बदल पाया। जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से।

पढ़ें: 'महल' की कामयाबी ने कमाल अमरोही को बनाया सुपरस्टार, लेकिन अधूरा रह गया 'अंतिम मुगल' का ख्वाब
anurag basu celebrated basant panchami to sherlyn chopra here top news
sherlyn chopra - फोटो : file photo

शर्लिन चोपड़ा का जन्मदिन आज
अपनी बोल्डनेस की वजह से बॉलीवुड में पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा आज यानी 11 फरवरी को 35 साल की हो गई हैं। शर्लिन फिल्मों से ज्यादा अपने हॉट फोटोशूट को लेकर चर्चा में रहती हैं। कम ही लोगों को पता है कि उनका असली नाम मोना चोपड़ा है। शर्लिन पहली भारतीय महिला हैं जिन्होंने प्लेब्वॉय मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है।

पढ़ें: B'Day Spl: विवादों से है इस एक्ट्रेस का खास नाता, अडल्ट मैगजीन के लिए करा चुकी हैं हॉट फोटोशूट

विज्ञापन
विज्ञापन
anurag basu celebrated basant panchami to sherlyn chopra here top news
pandya kl, rahul - फोटो : file photo
मैच के दौरान ट्रोल हुए पांड्या
करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 6 में आकर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल बुरे फंसे हैं। बीसीसीआई ने भले ही उन पर से बैन हटा लिया हो लेकिन ऐसा लगता है क्रिकेट के फैन उनको ट्रोल करने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते हैं। न्यूजीलैंड के साथ खेले गए मैच के दौरान एक महिला ने बैनर के जरिए सबका ध्यान खींचा। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स महिला की भी तारीफ कर रहे हैं। यहां देखें ट्वीट: 

 
विज्ञापन
anurag basu celebrated basant panchami to sherlyn chopra here top news
tanushree dutta - फोटो : file photo
तनुश्री दत्ता ने कंगना की तारीफ की
मणिकर्णिका विवाद में कंगना रनौत का सपोर्ट नहीं करने पर उन्होंने पिछले दिनों बॉलीवुड के बड़े नामों पर कटाक्ष किया लेकिन अब तनुश्री दत्ता ने उनकी तारीफ की है। तनुश्री ने कहा 'कंगना को फिल्म इंडस्ट्री में कहीं से भी सपोर्ट नहीं मिल रहा क्योंकि वे लोग उनके टैलेंट और काम से चिढ़ रहे हैं।' इससे पहले अनुपम खेर ने कंगना की तारीफ करते हुए कहा था कि उनके हिम्मत की दाद देनी होगी।

पढ़ें: आलिया को कठपुतली बोलने पर तनुश्री ने की कंगना की तारीफ, बोलीं- 'लोगों को है तुम्हारी इस बात से चिढ़'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed