बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर्स में से एक अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी फिल्म 'सांड की आंख' को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म को तुषार हीरानंदानी डायरेक्ट कर रहे हैं। अनुराग इस फिल्म के निर्माता हैं। अनुराग धरातल पर उतरकर फिल्म बनाने वालो में से हैं। इसी के साथ वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं। हाल में अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी के इंटरव्यू का एक हिस्सा ट्विटर पर शेयर कर उन पर निशाना साधा।
अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी पर साधा निशाना तो हंसल मेहता ने दिया ऐसा जवाब
This man is an incredible liar, digital camera in 1988, email in Mumbai in 1988. Man says whatever comes to his head. pic.twitter.com/Fd0bZytS9D
— Bottomlinesman🦉 (@chulbulThurram) May 12, 2019
इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अनुराग ने लिखा, '87 में वो डिजिटल कैमरा चला रहे थे और 87-88 में लोगों को ईमेल कर रहे थे। क्या वे झूठ बोल रहे हैं? या सिर्फ भ्रम है।'
In 87 he had the digital camera and he was e-mailing people in 87-88... is he a chronic liar? Or just delusional https://t.co/nAmG5GZBSG
अनुराग कश्यप के इस ट्वीट का हंसल मेहता ने ट्विटर पर ही जवाब दिया। हंसल मेहता ने पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में लिखा, 'विजनरी और टाइम ट्रैवलर भी तुम नहीं समझोगे।'
Visionary... And a time traveler... Tum Nahin samjhoge....
बीते दिनों अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी की 'मैं भी चौकीदार' मुहिम पर जोरदार निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था 'कोई भी गाली आज सर्च करके देख लो ट्विटर पर, देने वाले ज्यादातर चौकीदार ही निकलेंगे।'
