{"_id":"5cda13cebdec2207524955d4","slug":"zarine-khan-birthday-and-cannes-film-festival-here-is-top-entertainment-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जरीन खान के जन्मदिन और कान फिल्म फेस्टिवल सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जरीन खान के जन्मदिन और कान फिल्म फेस्टिवल सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 14 May 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Zarine Khan, Aishwarya Rai
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जरीन खान का आज जन्मदिन है। जिंदगी में जिसे चाहें वो ना मिले तो दुख सबको होता है। जरीन खान की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। इसके लिए वो किसी और को नहीं कैटरीना कैफ को जिम्मेदार मानती हैं। जरीन खान से जैसी उम्मीदें उनके करियर के आगाज के वक्त लगाईं गई थी, वो पूरी नहीं हुईं। सलमान के साथ करियर की शुरुआत करने वाली जरीन खान ने करियर को लेकर खूब ख्वाब बुने थे।
2 of 5
anurag kashyap
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर्स में से एक अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी फिल्म 'सांड की आंख' को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म को तुषार हीरानंदानी डायरेक्ट कर रहे हैं। अनुराग इस फिल्म के निर्माता हैं। अनुराग धरातल पर उतरकर फिल्म बनाने वालो में से हैं। इसी के साथ वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं। हाल में अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी के इंटरव्यू का एक हिस्सा ट्विटर पर शेयर कर उन पर निशाना साधा। इस पर फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने भी जवाब दिया।
कियारा आडवाणी भी अब चुप नहीं रहने वाली हैं। लस्ट स्टोरीज के धमाके के बाद भले उनका पटाखा डांस फिल्म कलंक में फुस्स हो गया हो पर फिल्म कबीर सिंह का असली धमाका अभी बाकी है। अपने चेहरे पर आई सूजन को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट करने वालों को कियारा ने सोमवार को मुंबई में कबीर सिंह के ट्रेलर लॉन्च पर करारे जवाब दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ananya Pandey
- फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर चुकी अनन्या पांडे अपनी एक्टिंग का लेकर अभी तक काफी सराहना पा चुकी हैं। अपनी फिल्म के डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा का जन्मदिन भी बीती रात उन्होंने जमकर सेलीब्रेट किया। इसके अलावा अनन्या अपनी छोटी बहन राइसा पांडे और पिता चंकी पांडे के साथ लंच करने पहुंची थीं।
विज्ञापन
5 of 5
cannes
फिल्मों और फैशन के सबसे बड़े इवेंट में से एक माने जाने वाले कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत आज से हो रही है। ये 72वां कान फिल्म फेस्टिवल है जो अगले 11 दिनों तक चलेगा। भारत के लिए इस बार का फेस्टिवल बहुत महत्वपूर्ण है। इस साल के लिए माना जा रहा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर दीपिका पादुकोण, कंगना, हुमा कुरैशी और सोनम कपूर जैसी एक्ट्रेस फेस्टिवल में नजर आएंगी। इन बॉलीवुड हसीनाओं के अलावा इस बार टीवी एक्ट्रेस हिना खान पहली बार कांस फेस्टिवल में हिस्सा लेने जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।