{"_id":"5cda421ebdec22075f578107","slug":"nita-ambani-with-ipl-trophy-after-won-mumbai-indians","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL ट्रॉफी के साथ जब एंटीलिया पहुंचीं नीता अंबानी तो मीडिया के सामने ऐसा दिखा अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
IPL ट्रॉफी के साथ जब एंटीलिया पहुंचीं नीता अंबानी तो मीडिया के सामने ऐसा दिखा अंदाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 14 May 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
nita ambani
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हैदराबाद में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग फिनाले में मुंबई की टीम ने रोमांचक अंदाज में जीत दर्ज की। इस दौरान टीम की मालकिन नीता अंबानी मैदान में लगातार टीम का उत्साह बढ़ाती रहीं। यही नहीं उनका एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होता दिखा जिसमें वो टीम की जीत के लिए मंत्रों का जाप कर रही हैं। मुंबई की टीम ने चौथी बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की है। ऐसे में इस जीत को पूरी टीम ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया।
2 of 5
mumbai indians
- फोटो : social media
जीत के बाद मुंबई की टीम मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया पहुंची जहां से वो खुले बस में आम लोगों के बीच गए। नीता अंबानी टीम के साथ ही नजर आईं। उनके साथ बेटे आकाश अंबानी भी साथ में थे। ट्रॉफी के साथ नीता अंबानी की खुशी का ठिकाना नहीं था। इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो जीत के बाद किस कदर उत्साहित हैं।
3 of 5
nita ambani
- फोटो : social media
ट्रॉफी को लिए नीता अंबानी ने मीडिया के सामने पोज दिया। इस दौरान उनके लुक्स की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर का कुर्ता और गोल्डन ब्राउन प्लाजो पहना। साथ ही ब्लू कलर का दुपट्टा उनके लुक को कम्प्लीट कर रहा था। नीता अंबानी हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
akash ambani, shloka mehta
- फोटो : social media
इससे पहले मैच के दौरान नीता अंबानी, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता और अनंत अंबानी पहुंचे। मैच खत्म होने के बाद नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट ट्रॉफी लिए एन्जॉय करते दिखे। बाद में आकाश अंबानी ट्रॉफी के साथ एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां कैमरे को देखकर उन्होंने स्माइल दी। इस दौरान आकाश अंबानी ने चेक शर्ट पहनी तो वहीं उनकी पत्नी श्लोका मेहता फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में दिखीं।
विज्ञापन
5 of 5
anant ambani, radhika merchent
- फोटो : social media
अनंत और राधिका ने इस दौरान मुंबई के सपोर्ट में टीम के कलर की जर्सी पहनी थी। एयरपोर्ट पर जब राधिका को स्पॉट किया गया तो वो फोन पर बिजी दिखीं। बता दें कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी 9 मार्च को शादी के बंधन में बंधे। आकाश अंबानी ने बचपन की दोस्त श्लोका मेहता संग सात फेरे लिए। उससे पहले मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की भी शादी हुई। अब सभी की नजरें छोटे बेटे अनंत अंबानी पर टिकी हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।