फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धारा 370 हटने से लेकर पाकिस्तान पर पीएम मोदी से सीधे सवाल तक, ये हैं अनुराग कश्यप के 10 विवाद

Tue, 10 Sep 2019 02:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 10 Sep 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap birthday special 10 Controversy
Anurag Kashyap - फोटो : Social Media

अनुराग मतलब लीक से हटकर कुछ नया-कुछ अलग करने की कोशिश, अनुराग मतलब आईना उस समाज के लिए जो वक्त के साथ आधुनिक होने का दावा तो करता है लेकिन नए बदलाव को अपना मानने को तैयार नहीं होता, अनुराग मतलब हार न मानकर अपने लिए हर हद तक लड़ने की कोशिश बिना नफा-नुकसान का हिसाब लगाए। अनुराग के ऐसे न जाने कितने मायने निकाले जा सकते हैं फिर भी उनकी शख्सियत का जिक्र पूरा नहीं होता।

Anurag Kashyap birthday special 10 Controversy
anurag kashyap - फोटो : social media

हम बात कर रहे हैं आज के बर्थडे बॉय बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर अनुराग कश्यप की, जिन्होंने 'ब्लैक फ्राइडे', 'गुलाल', 'डेव-डी', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'मुक्काबाज' जैसी दमदार फिल्मों से खुद की अलग पहचान बनाई है साथ ही हर मंच पर मजबूती के साथ अपना स्टैंड भी रखते हैं। शायद यही वजह है कि अनुराग की बातें कई बार लोगों को खटकती हैं और हर बार कोई नया विवाद छिड़ जाता है। यूपी के गोरखपुर से आने वाले अनुराग सिंह कश्यप आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। हम आपको अनुराग से जुड़े उन 10 सबसे बड़े विवादों के बारे में बता रहे हैं, जो अनुराग की सफलता से भी ज्यादा सुर्खियों में रहे।

Anurag Kashyap birthday special 10 Controversy
Sacred Games - फोटो : Netflix

'सेक्रेड गेम्स-2' के सीन्स पर ऐतराज
अगस्त में दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तजिंदर बग्गा ने अनुराग कश्यप की हालिया रिलीज वेब 'सीरीज सेक्रेड गेम्स 2' के सीन के लिए शिकायत दर्ज कराई। 'सेक्रेड गेम्स-2' के एक सीन में सिख युवक का किरदार निभा रहे सैफ अली खान अपने हाथ से कड़ा निकालकर समुद्र में फेंक देते हैं। बग्गा ने अपनी शिकायत में कहा है कि 'कड़ा सिख धर्म में एक पवित्र और अभिन्न चीज मानी गई है और इसे पूरे सम्मान और विश्वास के साथ पहना जाता है।' जानबूझकर इस वेब सीरीज में सिख समुदाय की भावना को भड़काने के लिए ये सीन डाला गया है ताकि समाज में नफरत पैदा हो। 'सेक्रेड गेम्स-2' के मॉब लिंचिंग वाले सीन पर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई और समुदाय विशेष की छवि खराब करने के लिए साजिश का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Kashyap birthday special 10 Controversy
PM MODI, ANURAG KASHYAP - फोटो : Twitter

370 हटाने पर की थी तल्ख टिप्पणी
अनुराग कश्यप अपनी फिल्मों के अलावा देश में क्या कुछ चल रहा है, इस पर भी पैनी नजर रखते हैं। सामाजिक सरोकार पर अपनी बेबाक राय रखते हैं। जम्मू-कश्मीर से 370 हटाने पर अनुराग ने तल्ख टिप्पणी की और लिखा कि, ''सबसे ज्यादा डराने वाली बात है कि एक शख्स सोचता है और सब समझता है कि 120 करोड़ लोगों के लिए क्या सही है और फायदेमंद है। उसके पास ताकत भी है इसे लागू करने की।''

विज्ञापन
Anurag Kashyap birthday special 10 Controversy
anurag kashyap - फोटो : file photo

मॉब लिंचिंग पर मुखर अनुराग
मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर अनुराग कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी थी। इसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली। मुंबई पुलिस ने धमकी देने वाले के खिलाफ कार्रवाई भी की।

बेटी को धमकी के बाद ट्विटर को अलविदा
अनुराग कश्यप ने 10 अगस्त को अपना ट्विटर हैंडल डिलीट कर दिया। कश्यप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी आखिरी पोस्ट में लिखा- 'जब तुम्हारे अभिभावकों को फोन पर धमकियां और बेटी को ऑनलाइन धमकियां मिलेंगी तो आप जानते हैं कि कोई बात नहीं करना चाहेगा। यहां वजह बताने और लॉजिक देने का कोई मतलब नहीं हैं। ठग राज करेंगे और ठगी जिंदगी का नया रास्ता होगी। इस नए भारत पर सभी को बधाई। उम्मीद है कि आप सब फले फूलेंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed