{"_id":"667506e4f55c02a601005c2a","slug":"anurag-kashyap-calls-out-star-personal-chef-for-charging-rs-2-lakh-who-cooks-healthy-meals-for-them-2024-06-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anurag Kashyap: 'लोग खाना बनाने के लिए शेफ को रोज 2 लाख रुपये देते हैं', नाम लिए बगैर अनुराग का तंज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anurag Kashyap: 'लोग खाना बनाने के लिए शेफ को रोज 2 लाख रुपये देते हैं', नाम लिए बगैर अनुराग का तंज
अनुराग कश्यप बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली निर्देशकों में से एक हैं, जिन्होंने अपने पूरे करियर में स्वतंत्र आवाजों का भी समर्थन किया है। निर्देशक अपनी हालिया रिलीज सीरीज ‘बैड कॉप’ को लेकर लगातार चर्चा में चल रहे हैं। अब हाल ही में, निर्देशक ने फिल्म सेटों पर बढ़ती लागत पर नाराजगी जताई हैं और संसाधनों का सोच-समझकर उपयोग करने की जरूरत पर जोर दिया है।
2 of 5
अनुराग कश्यप
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने एक साक्षात्कार में बढ़ती हुई लागतों के बारे में बात की और नाम लिए बिना उन्होंने खुलासा किया कि एक अभिनेता के पास एक शेफ है जो उनके लिए स्वस्थ भोजन पकाता है और प्रति दिन 2 लाख रुपये लेता है। अनुराग ने कहा, "किसी के पास एक शेफ है, जो स्वस्थ भोजन को बनाने के लिए प्रति दिन 2 लाख रुपये लेता है। यह देख के लगता था ये खाना है? ये तो बर्ड फीड है?"
3 of 5
अनुराग कश्यप
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
आगे उन्होंने अपने हाथों से इशारा करते हुए बताया कि वह शेफ कितनी छोटी मात्रा में खाना बनाता है, उन्होंने कहा, "मैंने इतना छोटा सा आटा देखा था, उसे देखकर ऐसा लगा कि पक्षियों के लिए चारा बनाया गया है।" अनुराग ने आगे बताया कि कलाकार ऐसा इसलिए करते थे क्योंकि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या होती हैं और उन्हें इसकी जरूरतें थीं। उन्होंने निर्देशक को कहा, " मैं सिर्फ यही खाता हूं । मुझे बहुत सारी एलर्जी हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनुराग कश्यप
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
यह पहली बार नहीं है जब अनुराग ने अभिनेताओं की मनमानी मांगों पर पलटवार किया है। एक पुराने साक्षात्कार में, उन्होंने एक स्टार के बारे में बात की थी, जिसके लिए शूटिंग स्थल से घंटों दूर एक शहर से उनके लिए एक विशेष हैमबर्गर मंगाया गया था।
‘बैड कॉप’ की बात करें तो जर्मन भाषा में इसी नाम से बनी एक वेब सीरीज के इस हिंदी अनुकूलन में अनुराग कश्यप विलेन के किरदार में हैं। अनुराग का किरदार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।