फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars: अभिनय में अव्वल इन सितारों ने जीता जनता का दिल, मनचाहे मुकाम के लिए अब भी संघर्ष जारी

Fri, 21 Jun 2024 01:06 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 21 Jun 2024 01:06 AM IST
सार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने हर कदम पर खुद को साबित किया है। बावजूद इसके इन्हे अंडररेटेड स्टार ही माना जाता है।
 

विज्ञापन
These Stars Remains Underrated Even After Work Jaideep Ahlawat Ali Faizal
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : अमर उजाला

फिल्म इंडस्ट्री प्रतिभाशाली स्टार्स से भरी हुई है। मनोरंजन जगत में कुछ नामी सितारे ऐसे हैं, जिन्हें हर कोई जानता है। वहीं, शोबिज की दुनिया में कुछ ऐसी हस्तियां भी हैं, जिन्होंने छोटे से लेकर बड़े रोल तक में दमदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा को साबित किया है। बावजूद इसके भी ये स्टार्स उस मुकाम तक कभी नहीं पहुंच पाए, जहां इन्हें होना चाहिए था। बॉलीवुड के ए लिस्टर स्टार्स के आगे ये सितारे आज भी कहीं छिप जाते हैं। साथ ही बेहतरीन काम के बाद भी अंडररेटेड ही माने जाते हैं। इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है, चलिए जान लेते हैं- 

These Stars Remains Underrated Even After Work Jaideep Ahlawat Ali Faizal
जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम

जयदीप अहलावत ने वेब सीरीज 'पाताल लोक' में अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीत लिया। अभिनेता को हाल ही में करीना कपूर के साथ थ्रिलर ओटीटी फिल्म 'जाने जां' में देखा गया। जयदीप ने कई फिल्मों और वेब सीरीज में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। बावजूद इसके उन्हें इंडस्ट्री में वह मुकाम नहीं मिल पाया है, जिसके वह असली हकदार हैं। 

These Stars Remains Underrated Even After Work Jaideep Ahlawat Ali Faizal
जिमी शेरगिल - फोटो : इंस्टाग्राम-@jimmysheirgill

एक समय पर अपने चॉकलेटी लुक से लड़कियों का दिल चुरा लेने वाले अभिनेता जिमी शेरगिल ने पर्दे पर हर तरह का किरदार निभाया है। फिल्म 'तनु वेड्स मनु' में जिमी ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया था। अवस्थी जी के किरदार के लोग दीवाने हो गए थे। जिमी अपने हर किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। बावजूद इसके आज भी वह एक अंडररेटेड स्टार ही हैं। 

Donald Sutherland Died: दिग्गज अभिनेता डोनाल्ड सदरलैंड का निधन, बेटे किफर ने साझा किया भावुक नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
These Stars Remains Underrated Even After Work Jaideep Ahlawat Ali Faizal
राधिका आप्टे - फोटो : इंस्टाग्राम

राधिका आप्टे को नेटफ्लिक्स क्वीन कहा जाता है। राधिका हर तरह के किरदार में ढलना बखूबी जानती हैं। देसी हो या ग्लैमरस वह हर रूप में खूब जंचती हैं। 'बदलापुर', 'हंटर', 'द कॉलिंग', 'पार्च्ड' जैसी कई मूवीज में नजर आ चुकीं राधिका ने हर कदम पर खुद को साबित किया है। इन सबके बावजूद वह ए लिस्टर हसीना नहीं बन पाई हैं। 

Chandu Champion Hit Or Flop: पहले हफ्ते चंदू चैंपियन ने पीटे इतने करोड़, समझिए हिट या फ्लॉप रहे कार्तिक आर्यन

विज्ञापन
These Stars Remains Underrated Even After Work Jaideep Ahlawat Ali Faizal
अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम

वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में गुड्डू भैया का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों पर छा जाने वाले अभिनेता अली फजल कई फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। अली ने '3 इडियट्स', 'फुकरे' और 'बॉबी जासूस' जैसी बेहतरीन फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है। साथ ही वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'डेथ ऑन द नाइल' का भी हिस्सा रहे हैं। अभिनेता को जल्द ही फिल्म 'खुफिया' में देखा जाएगा। इतना काम करने के बाद भी अली फजल की गिनती अंडररेटेड सितारों में ही होती है। 

Priyanka Chopra: हमेशा के लिए बंद होगा प्रियंका का पूर्व रेस्तरां सोना, एलान कर बताया किस दिन होगी अंतिम सेवा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed