फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया को मिल रहीं ऑनलाइन रेप की धमकियां, बॉलीवुड स्टार्स का मिला सपोर्ट

Sat, 27 Feb 2021 02:34 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sat, 27 Feb 2021 02:34 PM IST
विज्ञापन
anurag kashyap daughter Aaliya Kashyap shared a note on online fbcbharassment Kalki Koechlin khushi kapoor support her
आलिया कश्यप, कल्कि केकलां, खुशी कपूर - फोटो : Social media

बॉलीवुड के सेलेब्स हों या फिर उनके किड्स हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। ऐसा ही हाल बी टाउन के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्पय की बेटी आलिया कश्यप को लेकर भी देखने को मिल रहा है। आलिया अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं तो कई खुलासों को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं।

anurag kashyap daughter Aaliya Kashyap shared a note on online fbcbharassment Kalki Koechlin khushi kapoor support her
आलिया कश्यप - फोटो : Insatagram- @aaliyahkashyap

आलिया कश्यप अकसर अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ब्लैक बिकिनी में एक फोटो शेयर की थी, जिसपर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। भद्दे कमेंट्स देखने के बाद आलिया कश्यप ने ऑनलाइन हरैस्मेन्ट को लेकर एक पोस्ट लिखी है। इसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनके साथ ऑनलाइन सोशल बुलिंग की जा रही है और रेप की धमकियां दी गई हैं।

anurag kashyap daughter Aaliya Kashyap shared a note on online fbcbharassment Kalki Koechlin khushi kapoor support her
आलिया कश्यप - फोटो : Insatagram- @aaliyahkashyap

आलिया ने अपने पोस्ट में लिखा कि 'पिछला कुछ समय मेरे लिए मानसिक रूप से काफी खतरनाक रहा। जबसे मैंने अपनी फोटो शेयर की है, मुझे काफी गंदे और अपमानजनक कमेंट्स मिल रहे हैं। मैंने इससे पहले कभी इतना गंदा महसूस नहीं किया, जितना इनको पढ़ने के बाद किया है। यहां तक कि मैंने अपने इंस्टाग्राम को डिलीट करने का भी मन बना लिया था। मैंने इसे इग्नोर करने का भी साहस किया, लेकिन बाद में अहसास हुआ कि ऐसे ही कमेंट्स हमारे देश में रेप कल्चर को बढ़ावा देते हैं, जो एक या फिर दूसरी तरह से देश में मौजूद हर महिला पर बुरा प्रभाव डालते हैं’।

विज्ञापन
विज्ञापन
anurag kashyap daughter Aaliya Kashyap shared a note on online fbcbharassment Kalki Koechlin khushi kapoor support her
aaliyah kashyap - फोटो : social media

आलिया की इस पोस्ट पर अब कई लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की बहन और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर व अभिनेत्री कल्कि केकलां ने उनके सपोर्ट में सामने आई हैं। खुशी कपूर ने लिखा कि 'आई लव यू, मुझे तुम पर गर्व है’। वहीं, कल्कि ने लिखा कि 'मुझे तुम पर गर्व है कि तुमने इतना साहस जुटाकर इस पोस्ट को शेयर किया’।

विज्ञापन
anurag kashyap daughter Aaliya Kashyap shared a note on online fbcbharassment Kalki Koechlin khushi kapoor support her
aaliyah kashyap - फोटो : social media

बता दें कि आलिया कश्यप फिल्मों से दूर रहने के बाद भी अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या एक लाख 80 हजार से भी ज्यादा है। आलिया कश्यप का यू-ट्यूब चैनल भी है, जिसपर वह अपने मेकअप, स्टाइलिंग और डेली व्लॉग शेयर करती हैं। यू-ट्यूब पर आलिया कश्यप के सब्सक्राइबर्स की संख्या 43 हजार से भी ज्यादा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed