फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थम नहीं रही 'टाइगर जिंदा है' की रफ्तार, वीकेंड पर बढ़ सकती है 'मुक्काबाज' की कमाई

Sun, 14 Jan 2018 04:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Jan 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
anurag kashyap film mukkabaaz day 1 collection
Mukkabaaz

निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म ‘मुक्काबाज’ को क्रिटिक्स ने काफी सराहा है। फिल्म में खेल और राजनीति के पेंच की कहानी है। फिल्म 'मुक्काबाज' इस शुक्रवार को दो बड़ी फिल्मों के साथ टिकट खिड़की पर रिलीज हुई है। इसे देखते हुए फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई कर ली है। 

anurag kashyap film mukkabaaz day 1 collection
mukkabaaz

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन 'मुक्काबाज' ने उम्मीद के मुताबिक कमाई की है। क्रिटिक्स और पब्लिक के रिएक्शन भी पॉजिटिव आ रहे हैं ऐसे में  वीकेंड में फिल्म का बिजनेस और बढ़ सकता है। 

anurag kashyap film mukkabaaz day 1 collection
mukkabaaz - फोटो : mukkabaaz
वेबसाइट Koimoi के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ कमाए, वहीं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि 'मुक्काबाज' ने शुक्रवार को 82 लाख रुपए आंकड़ा पार कर लिया।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
anurag kashyap film mukkabaaz day 1 collection
mukkabaaz - फोटो : mukkabaaz

फिल्म एंटरटेनमेंट के दम पर कम और पावरफुल कंटेंट के दम पर बिजनेस करने के लिए मार्केट में उतरी है। विनीत कुमार सिंह, जिम्मी शेरगिल, राजेश तैलंग, रवि किशन और जोया हुसैन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म खेल जगत में होने वाली राजनीति को अनुराग कश्यप के स्टाइल में आइना दिखाती है। 

विज्ञापन
anurag kashyap film mukkabaaz day 1 collection
tiger zinda hai

वहीं, सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की कमाई थम नहीं रही है। फिल्म चौथे हफ्ते भी मजबूती के साथ टिकी है। टाइगर जिंदा है ने इस शुक्रवार को 1.46 करोड़ रुपए इकट्ठे कर लिए। फिल्म ने कुल 320.34 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया।
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed