{"_id":"658ae121f96d00bca50fc1f4","slug":"anurag-kashyap-going-to-make-a-feature-movie-on-short-film-incognito-and-no-discussion-on-kennedy-release-2023-12-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anurag Kashyap New Film: इस शॉर्ट फिल्म पर फीचर फिल्म बनाने जा रहे अनुराग कश्यप, ‘केनेडी’ की रिलीज का पता नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anurag Kashyap New Film: इस शॉर्ट फिल्म पर फीचर फिल्म बनाने जा रहे अनुराग कश्यप, ‘केनेडी’ की रिलीज का पता नहीं
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 26 Dec 2023 08:03 PM IST
सार
अपनी फिल्मों में समाज के अनदेखे और अनसुलझे पहलुओं को दिखाने के लिए मशहूर अनुराग कश्यप गैंग्स ऑफ वासेपुर और देव डी जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अनुराग कश्यप
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के जाने माने फिल्ममेकर और निर्देशक अनुराग कश्यप की तमाम फिल्म फेस्टिवल्स में घूम चुकी फिल्म ‘केनेडी’ कब रिलीज होगी, इस बारे में इसे बनाने वाली कंपनी जी स्टूडियोज चुप है। इस बीच खबर है कि अनुराग अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं। ये फिल्म एक शॉर्ट फिल्म पर आधारित होगी। और, अनुराग कश्यप इसके जरिये एक तीखी सामाजिक टिप्पणी करने के मूड में हैं।
2 of 5
शॉर्ट फिल्म इनकॉग्निटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपनी फिल्मों में समाज के अनदेखे और अनसुलझे पहलुओं को दिखाने के लिए मशहूर अनुराग कश्यप गैंग्स ऑफ वासेपुर और देव डी जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इन दिनों वह शॉर्ट फिल्म इनकॉग्निटो पर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। रवि मुप्पा ने ये फिल्म बनाई है। रवि इससे पहले बतौर राइटर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' और मनोज बाजपेयी की सीरीज 'द फैमिली मैन' में काम कर चुके हैं।
शॉर्ट फिल्म इनकॉग्निटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'इनकॉग्निटो' एक तन्हा मोटेल रिसेप्शनिस्ट की कहानी है। जो अपने मोटेल में आने वाले लड़कियों की हिडेन कैमरा पर ली हुई वीडियोज बेच कर कमाई करता था। लेकिन जब उसे पता चलता है कि कुछ लोग एक छोटी लड़की को बेचने वाले हैं तो उसकी खुद से एक जंग छिड़ जाती है। और, वह उस लड़की को बचाने के मिशन पर लग जाता है। ये कहानी समाज का एक ऐसा हिस्सा दर्शकों की नजरों के सामने लाने की कोशिश कर रही है, जिस पर ध्यान नही दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनुराग कश्यप
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस शॉर्ट फिल्म को दुनिया भर में 20 से ज्यादा फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है। उसमें ऑस्कर क्वालीफाई पाम स्प्रिंग्स शॉर्टफेस्ट, तिराना और एल ए शॉर्ट्स शामिल हैं। इनकॉग्निटो 2024 ऑस्कर में लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में शामिल है। गैंग्स ऑफ वासेपुर निर्देशक अनुराग कश्यप और रंजन सिंह, इन्वेंशन स्टूडियो के निकोलस वेनस्टॉक और दिव्या डी सूजा के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
अनुराग कश्यप और इनकॉग्निटो पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनुराग कहते हैं, "इनकॉग्निटो सकी सफलता इस फिल्म में हमारा विश्वास और दृढ़ बनाती है। हम इस कहानी को एक फीचर फिल्म में आगे ले जाने के लिए इन्वेंशन स्टूडियो के साथ साझेदारी करके खुश हैं।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।