फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan: दीपिका देशपांडे ने शाहरुख की दिल खोलकर की तारीफ, बताया- अपनी कार से लड़कियों को पहुंचाते थे घर

Tue, 26 Dec 2023 05:31 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 26 Dec 2023 05:31 PM IST
सार

दीपिका देशपांडे ने हाल ही में एक बातचीत में शाहरुख से जुड़े कई खुलासे किए। उन्होंने बताया, 'उन दिनों सिर्फ शाहरुख के पास ही कार हुआ करती थी।' 

विज्ञापन
Deepika Deshpande praised Dunki Shah Rukh Khan Says he drop every Girl Home after late night theatre Rehearsal
शाहरुख खान और दीपिका देशपांडे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म डंकी लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। डंकी शाहरुख की इस साल की तीसरी फिल्म है। किंग खान के लिए यह साल यादगार रहा है। इस साल उनकी तीन 'पठान', 'जवान' और 'डंकी रिलीज हुईं। पठान और जवान की बात करें तो इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। वहीं, हालिया रिलीज फिल्म डंकी को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। हाल ही में उनकी दोस्त और अभिनेत्री दीपिका देशपांडे ने उमकी जमकर तारीफ की है।

Deepika Deshpande praised Dunki Shah Rukh Khan Says he drop every Girl Home after late night theatre Rehearsal
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी डंकी में शाहरुख खान के अभिनय प्रदर्शन की हर तरफ तारीफ हो रही है। अभिनेत्री दीपिका देशपांडे ने किंग खान के नेचर पर खुलकर बात करते हुए उनकी प्रशंशा की है। दीपिका देशपांडे ने हाल ही में एक बातचीत में शाहरुख से जुड़े कई खुलासे किए। उन्होंने बताया, 'उन दिनों सिर्फ शाहरुख के पास ही कार हुआ करती थी।'  

Manoj Bajpayee: मनोज को जोरम के रोल के लिए मिली घर से प्रेरणा, बताया- 'एक बार मां ने मरने के लिए मांगा था जहर'

Deepika Deshpande praised Dunki Shah Rukh Khan Says he drop every Girl Home after late night theatre Rehearsal
दीपिका देशपांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने कहा, 'रिहर्सल के दौरान कई बार थियेटर में ही देर हो जाती थी। ऐसे में शाहरुख हर लड़की को उसके घर तक सुरक्षित पहुंचाने का काम करते थे। वो शुरू से ही जेंटलमैन रहे हैं। आज भी उनके अंदर सुपरस्टार वाला अहम नहीं आया है। शाहरुख के अंदर अपने काम को लेकर जो जज्बा तब था, आज भी उनके अंदर वही बात है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Deshpande praised Dunki Shah Rukh Khan Says he drop every Girl Home after late night theatre Rehearsal
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका देशपांडे ने आगे बताया, 'शाहरुख खान अपनी हर फिल्म के लिए उतना ही उत्साहित रहते हैं, जितना वह शुरूआती दिनों में हुआ करते थे। आज भी शाहरुख के अंदर लोगों के लिए वही प्यार और सम्मान है। वो हर किसी की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।' बता दें कि दोनों कलाकारों ने साथ में फिल्म फैन में काम किया है। 

विज्ञापन
Deepika Deshpande praised Dunki Shah Rukh Khan Says he drop every Girl Home after late night theatre Rehearsal
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, डंकी की बात करें तो इन दिनों शाहरुख खान की 'डंकी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने अब तक 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 'डंकी' में शाहरुख खान पहली बार निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ काम किया है। यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। शाहरुख की फिल्म डंकी एक कॉमेडी ड्रामा है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी अहम भूमिका में हैं। 

इन फिल्मों में सनग्लास लुक से बॉबी देओल ने लूटी लाइमलाइट!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed