सब्सक्राइब करें

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने बांधे गदर 2 और ओएमजी 2 की तारीफों के पुल, बोले- खुशी है कि ये प्रोपेगेंडा...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 15 Sep 2023 08:47 PM IST
सार

अनुराग कश्यप ने फिल्म 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' के निर्माताओं की तारीफ की है। साथ ही प्रोपेगेंडा प्रोजेक्ट्स को लेकर बड़ी बात कहते नजर आए हैं।  
 

विज्ञापन
Anurag Kashyap Haddi actor lauded the makers of Gadar 2 and OMG 2 says Filmmaker apne fayde ke liye
गदर 2-अनुराग कश्यप-ओएमजी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराग कश्यप की आखिरी निर्देशित फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' इस वर्ष फरवरी महीने में रिलीज हुई थी, और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। वहीं, फिल्म निर्माता इन दिनों नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म 'हड्डी' में खलनायक की भूमिका निभाकर तारीफें बटोर रहे हैं। फिल्म इसी महीने की शुरुआत से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम हो रही है। अनुराग कश्यप अभी भी फिल्म का जोरो-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में फिल्म निर्माता ने सनी देओल और अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्मों को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

Anurag Kashyap Haddi actor lauded the makers of Gadar 2 and OMG 2 says Filmmaker apne fayde ke liye
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अनुराग कश्यप ने अपने हालिया इंटरव्यू में अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'ओएमजी 2' और सनी देओल स्टारर फिल्म 'गदर 2' पर बात की। दोनों मूवी एक ही दिन 11 अगस्त को रिलीज हुईं, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन करने में कारगर रहीं। इसी को लेकर 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के निर्देशक ने कहा, 'सबसे बड़ी बात अगर मैं कहूं आज की डेट में तो इस समय सबसे बड़ी फिल्में जो सिनेमाहॉल में चल रही हैं, गदर 2 और ओएमजी 2। कितनी आसानी से फिल्ममेकर, जो बोलते हैं इस समय ये मूड है देश का, फिल्मों को प्रोपेगेंडा और काउंटर-प्रोपेगेंडा बना सकते थे, लेकिन वो मेनस्ट्रीम के अंदर रिस्पॉन्सिबल फिल्ममेकिंग है।'

Anurag Kashyap Haddi actor lauded the makers of Gadar 2 and OMG 2 says Filmmaker apne fayde ke liye
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों फिल्मों की तारीफ में अनुराग कश्यप ने आगे कहा, 'कहीं कोई हल्ला नहीं हुआ। कहीं कोई आवाज नहीं उठी। बिना वजह से विवाद नहीं हुआ। फिल्में थीं अच्छी जिन लोगों के लिए थीं। फिल्ममेकर अपने पर्सनल फायदे के लिए मौकापरस्त जैसे बाहर नहीं आए।' इसी इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप ने 'सरदार उधम' के लिए विक्की कौशल के मुकाबले अल्लू अर्जुन को 'पुष्पा' के लिए मिले नेशनल अवॉर्ड पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। 

Jawan Success Event: 'जवान' की सफलता पर शाहरुख खान ने की खुलकर बात, जानें किसे बताया फिल्म का असली हीरो?

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Kashyap Haddi actor lauded the makers of Gadar 2 and OMG 2 says Filmmaker apne fayde ke liye
अनुराग कश्यप - फोटो : social media

अनुराग कश्यप ने कहा, 'अवॉर्ड्स अभिनेता से ज्यादा जूरी के बारे में होते हैं। इसी तर्क से, विक्की ने अपने कहीं अधिक गंभीर अभिनय के बजाय, उरी जैसी कमर्शियल फिल्म के लिए यह अवॉर्ड जीता। इससे यह साबित नहीं होता कि विक्की अच्छे अभिनेता नहीं हैं। अल्लू अर्जुन का प्रदर्शन भी बुरा नहीं रहा। यह वर्ष की बेस्ट परफॉर्मेंसेस में से एक थी। आप रियलिस्टिक परफॉर्मेंस के लिए मेनस्ट्रीम परफॉर्मेंस को नजरअंदाज नहीं कर सकते। हालांकि कभी-कभी लगता है कि मेनस्ट्रीम परफॉर्मेंस करना बहुत-बहुत कठिन है।'

Dono New Song: दोनों का गाना 'अग्ग लगदी' रिलीज, विवाह गीत में खूब जमीं पलोमा-राजवीर की जोड़ी

विज्ञापन
Anurag Kashyap Haddi actor lauded the makers of Gadar 2 and OMG 2 says Filmmaker apne fayde ke liye
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

काम के मोर्चे पर बात करें तो, अनुराग कश्यप अपनी अगली निर्देशित फिल्म 'कैनेडी' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसका प्रीमियर इस वर्ष कान्स में हुआ था। इस क्राइम ड्रामा में राहुल भट्ट और सनी लियोनी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed