{"_id":"64ef2ebbf41dc4d6a404cf89","slug":"anurag-kashyap-opened-up-about-akshay-kumar-film-omg-2-certification-row-blasted-on-cbfc-and-said-this-2023-08-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anurag Kashyap: 'ओएमजी 2' को ए सर्टिफिकेट मिलने पर अनुराग कश्यप ने तोड़ी चुप्पी, सीबीएफसी की उधेड़ी बखिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anurag Kashyap: 'ओएमजी 2' को ए सर्टिफिकेट मिलने पर अनुराग कश्यप ने तोड़ी चुप्पी, सीबीएफसी की उधेड़ी बखिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Wed, 30 Aug 2023 05:27 PM IST
सार
अनुराग कश्यप ने अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' को ए सर्टिफिकेट मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही सीबीएफसी पर जमकर भड़ास निकालते नजर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अनुराग कश्यप-ओएमजी 2
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनुराग कश्यप बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर हैं। अनुराग को शोबिज की दुनिया के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक सम-सामयिक मुद्दों पर भी बेबाकी से राय रखते देखा जाता है। कई बार अनुराग के बयान से विवाद खड़े हो जाते हैं। बावजूद इसके वह अपनी आवाज को बुलंद करना नहीं भूलते हैं। वहीं, अब अनुराग ने अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की हालिया रिलीज फिल्म 'ओएमजी' को ए सर्टिफिकेट मिलने यानी केवल वयस्कों के लिए प्रमाण पत्र मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्ममेकर का बयान खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
2 of 5
अनुराग कश्यप
- फोटो : सोशल मीडिया
'ओएमजी 2', वर्ष 2012 में आई फिल्म 'ओएमजी' की अगली कड़ी है। चूंकि, हालिया रिलीज इस फिल्म में वयस्क कंटेंट है। इसी कारण इसे सीबीएफसी द्वारा ए प्रमाणपत्र दिया गया, जबकि फिल्म यूए सर्टिफिकेट चाहती थी। इसी को लेकर अब अनुराग कश्यप ने अपनी राय दी है। हालिया इंटरव्यू में फिल्ममेकर ने सीबीएफसी की आलोचना करते हुए कहा, 'यह एक ऐसी चीज है जिससे हर किसी को निपटना होगा। सेंसर को लताड़ पड़ी ना उस पिक्चर के लिए।'
3 of 5
अनुराग कश्यप
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुराग कश्यप ने अपनी बात में जोड़ा, 'किसी फिल्म का असली इरादा किसी न किसी तरीके से दर्शकों तक पहुंचेगा। आप लोगों को आहत महसूस करने से नहीं रोक सकते।' फिल्ममेकर यहीं नहीं रुके और आगे कहा, 'फालतू लोग हर चीज से नाराज हो जाते हैं। उन्हें अपने सिस्टम पर काम करने की जरूरत है। वे इतने कमजोर हैं कि उन्हें किसी भी बात पर गुस्सा आ जाता है।'
ए सर्टिफिकेट मिलने के बाद भी 'ओएमजी 2' बॉलीवुड की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एडल्ट फिल्म बन गई है। अमित राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है, और अच्छी कमाई कर रही है।
अनुराग कश्यप की बात करें तो वह जल्द ही क्राइम-थ्रिलर 'हड्डी' में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म अक्षत अजय शर्मा द्वारा निर्देशित और जी स्टूडियो और आनंदिता स्टूडियो द्वारा निर्मित है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति की भूमिका में हैं, जो बदला लेने के लिए अपराधियों के एक गिरोह में शामिल हो जाते हैं। 'हड्डी' का प्रीमियर 7 सितंबर को जी5 पर होगा। इस बीच, कश्यप अपने निर्देशन में बनी फिल्म 'कैनेडी' के साथ भी तैयार हैं। फिल्म में राहुल भट्ट और सनी लियोनी हैं। इस वर्ष के कान्स फिल्म फेस्टिवल में इसका वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।