सब्सक्राइब करें

Jawan: नयनतारा को 10 साल पहले ही बॉलीवुड में लाने का वादा कर चुके थे किंग खान? शाहरुख का वायरल वीडियो है सबूत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 30 Aug 2023 05:22 PM IST
विज्ञापन
Jawan Shahrukh Khan 10 Year Old Viral Video shows him Promising Nayanthara To Take her to  Bollywood
नयनतारा, शाहरुख खान - फोटो : social media

'पठान' का क्रेज दुनियाभर में फैले किंग खान के फैंस के दिलों-दिमाग से अभी उतरा भी नहीं था कि अभिनेता की दूसरी फिल्म 'जवान' रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। 'पठान' के बॉक्स ऑफिस पर मचाए गए धमाल के बाद अब फैंस की निगाहें शाहरुख खान की 'जवान' पर टिकी हैं। 'जवान' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है और अब जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे दर्शकों के बीच इसका बज बढ़ता ही जा रहा है। 'जवान' से शाहरुख खान के साथ पहली बार अभिनेत्री नयनतारा पहली बार बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि किंग खान, नयनतारा को बॉलीवुड में लाने का वादा 10 साल पहले ही कर चुके थे। चलिए जानते हैं कैसे...

Jawan Shahrukh Khan 10 Year Old Viral Video shows him Promising Nayanthara To Take her to  Bollywood
नयनतारा-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

अपने इतने लंबे करियर में साउथ की लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली नयनतारा अब जाकर बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। यह 'जवान' के उन तथ्यों में से एक है, जो इसे और भी खास बनाते हैं। नयनतारा के साथ शाहरुख खान को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। लेकिन क्या आपने यह सोचा कि आखिर नयनतारा ने शाहरुख खान के साथ ही बॉलीवुड डेब्यू करने की क्यों सोची? नहीं तो अब आप जान लीजिए क्योंकि किंग खान ने खुद अभिनेत्री से उन्हें बॉलीवुड में लॉन्च करने का वादा किया था। यह हम नहीं बल्कि 'जवान' की रिलीज से पहले शाहरुख खान का 10 साल पुराना वायरल होता वीडियो कह रहा है।

Jawan Shahrukh Khan 10 Year Old Viral Video shows him Promising Nayanthara To Take her to  Bollywood
शाहरुख खान, नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म 'जवान' की रिलीज के लिए कमर कस चुके हैं। वह जगह-जगह पहुंचकर फिल्म का प्रमोशन करने वाले हैं। जहां 31 अगस्त को दुबई की सबसे ऊंची मीनार बुर्ज खलीफा पर 'जवान' का धमाल देखने को मिलने वाला है, वहीं आज यानी 30 अगस्त को शाहरुख चेन्नई में फिल्म के ऑडियो इवेंट में शामिल होने वाले हैं। इस बीच एक अवॉर्ड फंक्शन में नयनतारा के साथ शाहरुख खान की बातचीत का एक पुराना वीडियो सामने आया है। साल 2013 में गोपीनाथ और आर. माधवन द्वारा आयोजित विजय पुरस्कारों के सातवें संस्करण में शाहरुख खान को भारतीय सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए शेवेलियर शिवाजी गणेशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan Shahrukh Khan 10 Year Old Viral Video shows him Promising Nayanthara To Take her to  Bollywood
जवान - फोटो : Social media

यह पुरस्कार शाहरुख खान को नयनतारा द्वारा प्रस्तुत किया गया था। इस दौरान स्टेज पर नयनतारा, शाहरुख की तारीफ करने के साथ ही यह कहती नजर आ रही हैं कि वह अभिनेता की बहुत बड़ी फैन हैं। इसके बाद शाहरुख खान ने अपने हाथ से उन्हें बॉलीवुड में ले जाने का इशारा करते हुए दिखाई दिए। वहीं इस वीडियो में 'जवान' के डायरेक्टर एटली कुमार भी मुस्कुराते हुए ताली बजाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि शाहरुख खान ने नयनतारा को 10 साल पहले किया वादा बखूबी निभाया है। दोनों की जोड़ी 'जवान' के जरिए 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर में फैले लोगों का मनोरंजन करने आएगी। फिल्म सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Jawan Shahrukh Khan 10 Year Old Viral Video shows him Promising Nayanthara To Take her to  Bollywood
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

'जवान' के बारे में बात करें तो एटली कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान कभी न देखे अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरैशी, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा अहम भूमिकाओं में हैं। इतना ही नहीं 'पठान' के बाद 'जवान' में एक बार फिर दीपिका और शाहरुख स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे। दरअसल,'जवान' में दीपिका पादुकोण कैमियो करती नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण गौरी खान और गौरव वर्मा द्वारा रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed