फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anurag Kashyap: अभय देओल के बयान पर अनुराग कश्यप ने दी प्रतिक्रिया, बोले- दोबारा माफी मांगने के लिए तैयार हूं

Sun, 22 Jan 2023 05:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 22 Jan 2023 05:47 PM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap reacted on Abhay Deol Statement said he is Ready to Apologies again
अनुराग कश्यप और अभय देओल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल अपनी वेब सीरीज ट्रायल बाई फायर के अलावा अपने एक बयान को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, हाल ही में अभय ने एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप को झूठा और जहरीला इंसान बताया था। उनके इस बयान के बाद अब अनुराग कश्यप की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अभय के इस बयान पर कहा है कि वह इस पर दोबारा माफी मांगने के लिए तैयार हैं।


Selfiee Twitter Review: दर्शकों को पसंद आ रही अक्षय-इमरान की जोड़ी, 'सेल्फी' का ट्रेलर देख यूजर्स बोले- अद्भुत

Anurag Kashyap reacted on Abhay Deol Statement said he is Ready to Apologies again
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराग ने हाल ही में एक बातचीत में कहा कि भले ही उन्होंने अतीत में अभय से माफी मांगी है, लेकिन वह फिर से इस पर माफी मांगने के लिए तैयार हैं और जो बीत गया उसे बीतने देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यह ठीक है कि वह (अभय) ऐसा महसूस करते हैं। हर किसी की सच्चाई का अपना वर्जन होता है। अनुराग ने आगे कहा कि उन्होंने उनकी भावनाओं को आहत करने के लिए उनसे व्यक्तिगत रूप से माफी मांगी थी।
Rajkumar Santoshi: लीक से हटकर फिल्में बनाने पर जोर देते हैं राजकुमार संतोषी, बोले- सीजन के हिसाब से नहीं चलता

Anurag Kashyap reacted on Abhay Deol Statement said he is Ready to Apologies again
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि साल 2020 में एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप ने अभय को लेकर कई सनसनीखेज दावे किए थे। उन्होंने बताया था कि अभय के साथ काम करना काफी मुश्किलों से भरा रहा था। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा था कि वह देओल फैमिली का होने की वजह से फायदा उठाना चाहते थे। देव डी के समय वह फाइव स्टार होटल में रहते थे, जबकि बजट कम होने की वजह से पूरी स्टारकास्ट पहाड़गंज में रहती थी। उन्होंने यह भी कहा था कि इसी वजह से कई डायरेक्टर ने उनसे दूरी बना ली।
Kartik Aryan: 10 दिन के लिए कार्तिक ने चार्ज किए 20 करोड़ रुपये, बोले- मैं बॉलीवुड का शहजादा...

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Kashyap reacted on Abhay Deol Statement said he is Ready to Apologies again
अभय देओल - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराग के इस बयान के बाद हाल ही में अभय ने अपनी वेब सीरीज ट्रायल बाई फायर के प्रमोशन के दौरान  इस बयान पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, 'अनुराग कश्यप जहरीले इंसान हैं, मैंने कभी भी फाइव स्टार होटल में कमरे की मांग नहीं की थी। अनुराग ने झूठ कहा की देव डी की शूटिंग के दौरान मैंने एक फाइव स्टार होटल के कमरे की मांग की थी। जब की सच्चाई यह थी कि वह खुद मेरे पास आए और मुझ से कहा, सुनो तुम हमारे साथ नहीं रह सकते, तुम एक देओल स्टार हो। इसलिए, मैं तुम्हे एक फाइव स्टार होटल के कमरे में रखना चाहता हूं। अनुराग ने मुझसे यह कहा था न की मैंने उनसे मांग की थी।'
Daler Mehndi: प्रिंस हैरी से जुड़े फेक ट्वीट को सच समझ बैठे दलेर मेहंदी, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed