बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप इन दिनों फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। यही नहीं अनुराग कश्यप खुलकर हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। कई बार इस वजह से उन्हें ट्रोल भी किया जाता है लेकिन वो अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटते। हाल ही में अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी के इंटरव्यू के एक हिस्से को लेकर निशाना साधा था। जिसके बाद यूजर्स ने कई कमेंट्स किए।
पीएम मोदी के बाद राजीव गांधी के हाथ में दिखाया 'डिजिटल कैमरा', अनुराग कश्यप ने लगा दी क्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक यूजर ने राजीव गांधी की तस्वीर शेयर की और लिखा कि '1983 में डिजिटल कैमरा का उपयोग कर रहे हैं लेकिन मोदी पर सवाल उठाए जा रहे हैं।' इस यूजर ने अनुराग कश्यप को भी टैग किया। जिसके बाद डायरेक्टर ने लिखा कि 'कितने बेवकूफ हैं ये भक्त, 1960 के दशक से इस्तेमाल हो रहे सुपर 8 कैमरे को डिजिटल कैमरा बताया जा रहा है।'
That’s how dumb Bhakts are.. a super 8 camera that has existed since 60’s is being referred to as digital camera.. https://t.co/uAmx1tJqir https://t.co/vmXAb7YvDk
इससे पहले अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी के इंटरव्यू वाले वीडियो के ट्वीट को रीट्वीट किया । इस ट्वीट के कैप्शन में लिखा था- 'यह व्यक्ति अतुल्य झूठा है, 1988 में डिजिटल कैमरा और 1988 में मुंबई में ईमेल। इस इंसान के दिमाग में जो कुछ आता है वो बोलता है।'
In 87 he had the digital camera and he was e-mailing people in 87-88... is he a chronic liar? Or just delusional https://t.co/nAmG5GZBSG
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) May 13, 2019
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुराग कश्यप के प्रोडक्शन की फिल्म सांड की आंख है। फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की मुख्य भूमिका है। इसके अलावा उनकी वेबसीरीज सेक्रेड गेम्स 2 जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस सीरीज का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।