फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुराग बोले, देश में ट्रोलिंग पर कड़े नियम बनें, पीएम की हर बात पर हां में हां नहीं मिलाउंगा

Fri, 31 May 2019 05:43 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 31 May 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap reaction on his tweets on against Prime Minister Narendra Modi and trolles
anurag kashyap - फोटो : social media
मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप का मानना है कि देश में ट्रोलिंग पर कड़े नियम बनने चाहिए और सोशल मीडिया में लोगों को निशाना बनाने वाले यूजर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अपनी बेटी को लेकर प्रधानमंत्री को किए गए ट्वीट के बाद ट्रोलर्स का निशाना बने अनुराग ने कहा कि सरकार की हां में हां मिलाना उनका काम नहीं है और देश के हर नागरिक को ये अधिकार है कि वह सरकार के गलत फैसलों या नीतियों की आलोचना कर सके। 
Anurag Kashyap reaction on his tweets on against Prime Minister Narendra Modi and trolles
anurag kashyap - फोटो : file photo
अनुराग गुरुवार को यहां अपनी एक नई फिल्म के सिलसिले में मीडिया से मुखातिब हुए लेकिन उनसे ज्यादातर सवाल उनके ट्वीट और सरकार की आलोचना को लेकर ही हुए। अनुराग ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने ट्वीट में टैग करने का कारण यही है कि वह हमारे प्रधानमंत्री हैं।

उन्होंने भी बहुत बार कहा है कि ऐसी चीज़ें नहीं होनी चाहिए। ये ट्रोलर्स छोटे शहर से होते हैं जो सलमान खान के पक्ष को लेकर शाहरुख खान के फैन को ट्रोल करते हैं। ये छोटे शहरों की मानसिकता होती है। उनको लगता है कि उनकी पहचान इसी तरह बन सकती है। लेकिन ऐसा होता नहीं है। इनको सजा मिलनी चाहिए। 
Anurag Kashyap reaction on his tweets on against Prime Minister Narendra Modi and trolles
anurag kashyap - फोटो : file photo
पुलिस के पास शिकायत देर से करने की वजह पूछे जाने पर अनुराग कश्यप ने कहा कि उन्हें भी पता है कि ऐसे में पुलिस के पास जाना होता है। लेकिन उसका भी एक तरीका होता है। उन्हें यह सब पता भी नहीं था। अनुराग ने बताया कि करीब तीन पुलिस स्टेशनों के चक्कर लगाने के बाद इस मामले में वह एफआईआर दर्ज करा सके। उन्होंने कहा कि जब तक ट्रोलिंग पर कोई कड़ा नियम नहीं आता और कोई जिम्मेदार शख्स कड़े शब्दों में इन ट्रोलर्स की निंदा नहीं करता तब तक ऐसा होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Kashyap reaction on his tweets on against Prime Minister Narendra Modi and trolles
Anurag Kashyap - फोटो : file photo
यह पूछे जाने पर कि क्या उनको यह सब करते हुए डर नहीं लगता। अनुराग ने बहुत साफ शब्दों में कहा कि किसी को भी किसी बात से क्यों डरना चाहिए। अगर किसी को किसी के बारे में कुछ कहना है तो उसे डर नहीं लगना चाहिए। लोकतंत्र आपको सवाल पूछने का हक देता है। अगर उन्हें सवाल पूछने पर डराया जाए तो इस तरह का वातावरण ठीक नहीं है।



अपने ट्वीट्स और बयानों से लगातार सरकार पर निशाना साधते रहे कश्यप ने ये भी कहा कि डर उन्हें अपने लिए नहीं लगता लेकिन जब कोई सोशल मीडिया पर बेटी को निशाना बनाता है तो डर लगता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रधानमंत्री को उन्होंने नहीं चुना वह पूर्ण बहुमत से जीते हैं, इससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। वह किसी पार्टी या व्यक्ति के खिलाफ नहीं हैं। वह सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ है और सरकार की किसी भी गलत नीति या फैसले की मुखालिफत करना हर नागरिक का अधिकार है। 
विज्ञापन
Anurag Kashyap reaction on his tweets on against Prime Minister Narendra Modi and trolles
Anurag Kashyap - फोटो : file photo
अनुराग ने याद दिलाया कि उनकी फिल्में पहले भी बैन हो चुकी हैं। उन दिनों सोशल मीडिया नहीं था। वह कांग्रेस के खिलाफ भी कई बार जंग छेड़ चुके हैं। अपने परिवार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह एक ऐसे परिवार से हैं जो लोहिया जी के समय से भाजपा को वोट करता रहा है। प्रधानमंत्री की वह इज्जत करते हैं लेकिन उनकी हर बात पर वह हामी ही भरें, ऐसा सोचना गलत है।    
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed