फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anurag Kashyap: 'एक था टाइगर' के लिए सिनेमाघरों से हटा दी गई थी 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', अनुराग कश्यप का खुलासा

Fri, 01 Sep 2023 10:33 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 01 Sep 2023 10:33 AM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap reveals Gangs of Wasseypur was removed from theatre in 9 days for salman khan film Ek Tha Tiger
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप अपनी फिल्मों के साथ-साथ बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए भी जाने जाते हैं। वह हर मुद्दे पर खुलकर बात करते हैं। इस बीच अनुराग ने एक बार फिर बॉलीवुड में 'समानता' पर सवाल उठाया है और तर्क दिया कि हमारे फिल्म उद्योग में किसी फिल्म की सफलता काफी हद तक उसके प्रचार पर भी निर्भर करती है। साथ ही निर्माता ने यह समझाने के लिए तमिल और मलयालम फिल्म उद्योगों का उदाहरण भी दिया कि वहां स्थिति पहले जैसी नहीं है।

Anurag Kashyap reveals Gangs of Wasseypur was removed from theatre in 9 days for salman khan film Ek Tha Tiger
अनुराग कश्यप - फोटो : social media

अनुराग कश्यप ने कहा कि यह हिंदी फिल्म उद्योग व्यापार, बॉक्स ऑफिस, स्टार सिस्टम द्वारा भी काफी हद तक नियंत्रित है। यह दक्षिण इंडस्ट्री में भी है, लेकिन तमिल फिल्म उद्योग को देखें, उन्होंने पहली बार फिल्म निर्माताओं के साथ पांच हिट फिल्में दी हैं, न कि बड़े सितारों के साथ। एक खास तरह की समानता है। मलयालम में वे इतना प्रचार नहीं करते हैं, बस सीधे अपनी फिल्में रिलीज कर देते हैं। तमिलनाडु में सभी को समान राशि से प्रचार मिलता है, इसकी एक सीमा है, लेकिन बॉलीवुड में एक बड़ी फिल्म का प्रचार हावी हो जाएगा और एक छोटी फिल्म गायब हो जाएगी।

Deepak Dobriyal: उत्तराखंड के छोटे से गांव में जन्मा वो एक्टर, एक रोल से जिसका नाम फैन्स की जुबान पर चढ़ गया

Anurag Kashyap reveals Gangs of Wasseypur was removed from theatre in 9 days for salman khan film Ek Tha Tiger
अनुराग कश्यप - फोटो : social media

अनुराग कश्यप ने खुलासा किया कि कैसे उनकी 2012 की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' को सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' के कारण सिनेमाघरों से हटा दिया गया था। उन्होंने कहा कि आज लोग 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के बारे में बहुत बातें करते हैं, लेकिन इसे नौ दिनों में सिनेमाघरों से हटा दिया गया था, क्योंकि 'एक था टाइगर' जैसी बड़ी फिल्म आ रही थी। यह किसी स्टार या निर्माता का निर्णय नहीं था, यह थिएटर का निर्णय था। अगर, उस फिल्म ने नौ दिनों में 26 करोड़ रुपये का कारोबार किया था तो अगर उसे जगह मिलती तो उसने और अधिक कारोबार किया होता।

Aseem Riaz: बिग बॉस 13 फेम असीम रियाज को आई सिद्धार्थ शुक्ला की याद, बोले- मेरी और उनकी जगह कोई नहीं ले सकता


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Kashyap reveals Gangs of Wasseypur was removed from theatre in 9 days for salman khan film Ek Tha Tiger
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने बताया कि यही कारण है कि वह अपनी फिल्मों का बजट कम रखते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया ही ऐसी है और हमारे पास पर्याप्त सिनेमाघर भी नहीं हैं। मैंने अपनी तरह की फिल्में ऐसे माहौल में बनाने का चुनाव किया है, जहां मैं समझूं कि यह क्यों काम करती है और क्यों नहीं, इसलिए परिणाम भी मेरे हैं, जब तक मैं दूसरों के लिए पैसे नहीं खोता। यह एक सबक है, जो मैंने सीखा है, इसलिए मैं अपना बजट कम रखता हूं।

Ayushmann Khurrana: 'ड्रीम गर्ल 2' की आलोचना पर आयुष्मान ने दिया जवाब, बोले- आप यहां लॉजिक नहीं लगा सकते

विज्ञापन
Anurag Kashyap reveals Gangs of Wasseypur was removed from theatre in 9 days for salman khan film Ek Tha Tiger
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराग कश्यप की बात करें तो वह जल्द ही क्राइम-थ्रिलर 'हड्डी' में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म अक्षत अजय शर्मा के जरिए निर्देशित और जी स्टूडियो और आनंदिता स्टूडियो द्वारा निर्मित है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति की भूमिका में हैं, जो बदला लेने के लिए अपराधियों के एक गिरोह में शामिल हो जाते हैं। 'हड्डी' का प्रीमियर सात सितंबर को जी5 पर होगा।

Jawan: 'यह पहली और आखिरी बार है जब मैं आप लोगों के लिए...', बुर्ज खलीफा से SRK ने किया हैरान करने वाला एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed