बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 'पठान' का जलवा सुबह से ही कायम है। 'पठान' पर एक के बाद एक, कई हस्तियों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। सभी 'पठान' को बेहतरीन फिल्म बताते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन इब्राहिम अभिनीत फिल्म ने सिनेमाघरों में भीड़ को आकर्षित कर रखा है। बॉलीवुड के कई सितारे इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे थे। इसमें फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप भी शामिल हुए। अनुराग कश्यप भी एक फैन की तरह ही गेयटी गैलेक्सी थिएटर में शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का पहला शो देखने पहुंचे थे और उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने 'पठान' को बताया 'खतरनाक', फिल्म देख बोले- शाहरुख इतना हसीन पहले कभी नहीं लगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थिएटर के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान अनुराग कश्यप ने 'पठान' फिल्म का गुणगान किया। अनुराग कश्यप ने कहा कि शाहरुख खान इतना हसीन और इतना सुंदर पहले कभी नहीं लगा तो हम देखने आए। दिल खुश हो गया और फिल्म में इतना खतरनाक एक्शन है। शाहरुख के लिए पहली बार ऐसा रोल है। मुझे नहीं लगता है कि इस तरह का एक्शन उन्होंने पहले कभी किया है।
#anuragkashyap talks about @iamsrk and #Pathaan... looks like the action scenes are breathtaking 😳 pic.twitter.com/ePyrKwvDfE
Akshay Kumar: 'सेल्फी' की रिलीज से पहले साईं बाबा के मंदिर पहुंचे अक्षय कुमार, भीड़ में गिरा फैन तो खुद उठाया
अनुराग कश्यप ने कहा कि 'पठान' शाहरुख खान की अन्य रोमांटिक फिल्मों से हटकर है। यह 'टाइगर' और 'वॉर' जोन की फिल्म है। इस फिल्म में जॉन इब्राहिम और शाहरुख खान का एक्शन बहुत खतरनाक है। पहली बार शाहरुख को इस अंदाज में देखा है। इससे पहले वह कभी इस अवतार में दिखे नहीं हैं। फिल्म में भरपूर एक्शन है। फिल्म के लिए शाहरुख खान ने क्या खतरनाक बॉडी बनाई है। मैं इस तरह की फिल्में केवल देख सकता हूं, बना नहीं सकता।
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser: सलमान की फिल्म का टीजर रिलीज, बड़े पर्दे पर साथ आए 'भाईजान' और 'किंग खान'
हर तरफ ही शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का डंका बज रहा है। बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ और भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे भी 'पठान' फिल्म पर अपनी राय रख रहे हैं। देश के कोने-कोने से फैंस के मजेदार वीडियोज सामने आ रहे हैं, जो 'पठान' देखने के बाद बहुत उत्साहित हैं और कह रहे हैं कि उनका पैसा वसूल हो गया है। 'पठान' की एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड तो पहले ही टूट चुके हैं, अब सिनेमाघरों में भारी भीड़ दिखाई दे रही हैं।
Bollywood: प्रेग्नेंट होने के बाद भी इन अभिनेत्रियों ने नहीं रोकी शूटिंग, दीं सुपरहिट फिल्में