फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser: सलमान की फिल्म का टीजर रिलीज, बड़े पर्दे पर साथ आए 'भाईजान' और 'किंग खान'

Wed, 25 Jan 2023 04:37 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 25 Jan 2023 04:37 PM IST
विज्ञापन
kisi ka bhai kisi ki jaan teaser release salman khan pooja hegde shehnaaz gill film
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहरुख खान के लिए आज बेहद खुशी का दिन है। आज सिनेमाघरों में उनकी फिल्म पठान रिलीज हो गई है। एक तरफ जहां इस फिल्म को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म का जमकर विरोध भी हो रहा है। वहीं दूसरी ओर आज सलमान खान के लिए भी काफी खुशी का दिन है। एक तरफ जहां पठान रिलीज हुई है, वहीं दूसरी तरफ सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान का टीजर भी रिलीज हो गया है। बता दें 24 जनवरी को सलमान खान ने खुद फिल्म का पोस्टर साझा करके फैंस को इस बात की जानकारी दी थी।

kisi ka bhai kisi ki jaan teaser release salman khan pooja hegde shehnaaz gill film
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : Instagram

सलमान और शाहरुख के बॉन्ड से दुनिया वाकिफ है। भले ही कुछ साल पहले दोनों की कथित दुश्मनी थी, लेकिन फिलहाल दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। यही वजह है कि बॉलीवुड के भाईजान और किंग खान एकसाथ पर्दे पर नजर आए हैं। पठान के साथ किसी का भाई किसी की जान का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर में दबंग खान का अलग अंदाज नजर आया है।





इसे भी पढ़ें- Pathaan: किसी ने बदला बालों का स्टाइल तो किसी ने सजाई रंगोली, देखें कैसे सिर पर सवार हुआ 'पठान'
 
kisi ka bhai kisi ki jaan teaser release salman khan pooja hegde shehnaaz gill film
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

टीजर में सलमान को जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, इससे पहले भी भाईजान दबंग खान कई फिल्मों में एक्शन करते देखे गए हैं, लेकिन किसी का भाई किसी की जान में वह पूजा हेगड़े संग रोमांस के साथ शहनाज गिल के साथ भी नजर आने वाले हैं। टीजर में सलमान का दमदार एक्शन और पावरफुल फरफॉर्मेंस देखने के बाद आप उनपर से नजरें नहीं हटा पाएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
kisi ka bhai kisi ki jaan teaser release salman khan pooja hegde shehnaaz gill film
सलमान खान - फोटो : social media

टीजर में सलमान के साथ शहनाज गिल भी दमदार अवतार में नजर आई हैं। शहनाज को फिल्म में देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। शहनाज के साथ फिल्म के टीजर में राघव जुयाल, पलक तिवारी और जस्सी गिल भी नजर आ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed