सब्सक्राइब करें

Bollywood: प्रेग्नेंट होने के बाद भी इन अभिनेत्रियों ने नहीं रोकी शूटिंग, दीं सुपरहिट फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Wed, 25 Jan 2023 04:20 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Got Pregnant while Shooting for Film Madhuri Dixit Aishwarya rai Kareena Kapoor Kajol hema
Bollywood Actress - फोटो : social media

बॉलीवुड में अपना करियर बनाए रखने के लिए कलाकार कड़ी मेहनत करते हैं। वे अपने आप को फिट रखने के लिए जिम में पसीना बहाने से लेकर अपने शरीर में भी बदलाव करते हैं। यहां तक कि बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान शूटिंग नहीं रोकी। वहीं, उनकी फिल्में भी जबर्दस्त हिट रहीं। आइए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में, जो इस लिस्ट में शामिल हैं। 

Trending Videos
Bollywood Actress Got Pregnant while Shooting for Film Madhuri Dixit Aishwarya rai Kareena Kapoor Kajol hema
करीना कपूर - फोटो : social media

करीना कपूर
करीना कपूर की साल 2018 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म वीरे दी वेडिंग के दौरान अभिनेत्री प्रेग्नेंट थीं। फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद अभिनेत्री को इसकी जानकारी हुई। हालांकि उन्होंने शूटिंग जारी रखी, लेकिन जब डिलीवरी की तारीख पास आ गई तो उन्होंने फिल्म की शूटिंग से ब्रेक ले लिया। तैमूर की डिलीवरी के बाद करीना ने फिल्म की शूटिंग पूरी की। फिल्म में करीना के साथ सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया नजर आई थीं। 


यह भी पढ़ें-Bholaa Teaser 2: ‘पठान’ की बंपर एडवांस बुकिंग से अजय देवगन खुश, ‘RRR’ को दी ऑस्कर के नामांकन की शुभकामना
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Got Pregnant while Shooting for Film Madhuri Dixit Aishwarya rai Kareena Kapoor Kajol hema
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म देवदास सुपरहिट रही थी। माधुरी इस फिल्म के दौरान प्रेग्नेंट थीं, यह बात बहुत कम लोग जानते हैं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग नहीं रोकी और प्रेग्नेंसी के दौरान भी वह काम करती रहीं। उन्होंने फिल्म के सभी गानों में बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस भी दी। 


यह भी पढ़ें-अवनीत कौर ने पहनी इतनी डीप नेक ड्रेस कि देखते रह गए फैंस
 
Bollywood Actress Got Pregnant while Shooting for Film Madhuri Dixit Aishwarya rai Kareena Kapoor Kajol hema
काजोल - फोटो : social media

काजोल
बॉलीवुड की बिंदास अभिनेत्री काजोल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म वी और द फैमिली की शूटिंग की दौरान अभिनेत्री काजोल प्रेग्नेंट थीं। उसके बाद भी अभिनेत्री ने अपना काम जारी रखा। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री करीना कपूर और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। शूटिंग पूरी होने के बाद अभिनेत्री ने बेटे युग को जन्म दिया था। 

विज्ञापन
Bollywood Actress Got Pregnant while Shooting for Film Madhuri Dixit Aishwarya rai Kareena Kapoor Kajol hema
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

हेमा मालिनी
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और शोले की बसंती का किरदार निभाने वाली हेमा मालिनी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री फिल्म रजिया सुल्तान के दौरान प्रेग्नेंट थीं। उन्होंने अपनी इस फिल्म की शूटिंग जारी रखी। फिल्म में उनके साथ धर्मेंद्र नजर आए थे। 


यह भी पढ़ें-Money Laundring Case: मोरक्को में घर खरीदने के लिए नोरा ने ली थी भारी रकम, महाठग सुकेश ने किया नया दावा
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed