{"_id":"60fd58958ebc3e5f0e060cfd","slug":"anushka-sharma-and-athiya-shetty-is-exploring-uk-together-see-actresses-post","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: आथिया शेट्टी ने खींची अनुष्का शर्मा की दिलकश तस्वीरें, यूके में साथ घूम रहीं बी-टाउन गर्ल्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: आथिया शेट्टी ने खींची अनुष्का शर्मा की दिलकश तस्वीरें, यूके में साथ घूम रहीं बी-टाउन गर्ल्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 25 Jul 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा, आथिया शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी और बेटी वामिक को जन्म देने के बाद से ब्रेक पर हैं। वो अभी कुछ समय बाद इंडस्ट्री में कमबैक करेंगी। फिलहाल अनुष्का अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ इंग्लैंड में हैं। दरअसल विराट कोहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल्स के लिए इंग्लैंड पहुंचे हैं। अनुष्का पिछले काफी समय से वहां से कुछ तस्वीरें साझा कर रही हैं।
अनुष्का-आथिया ने साझा की तस्वीरें
अब हाल ही में अनुष्का को बॉलीवुड से एक खास फोटोग्राफर मिल गई है जो उनकी और भी शानदार तस्वीरें खींच रही हैं। दरअसल अभिनेत्री आथिया शेट्टी भी अपने भाई अहान शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के साथ यूके में मौजूद हैं। खबरों की मानें तो आथिया और केएल राहुल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और इसलिए आथिया भी केएल राहुल के लिए इंग्लैंड में हैं। अब अनुष्का शर्मा ने जो तस्वीरें साझा कीं हैं उससे ये भी साफ हो गया है कि दोनों अभिनेत्रियां एक साथ घूम रही हैं।
बता दें कि अनुष्का ने कई तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वो कभी घास पर बैठे तो कभी लाल दरवाजे के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अनुष्का ने लिखा, '10 हजार स्टेप्स और राह चलते कुछ शानदार तस्वीरें'। इसके साथ ही खूबसूरत तस्वीरें खींचने के लिए उन्होंने आथिया शेट्टी को क्रेडिट भी दिया है।
3 of 5
आथिया शेट्टी
- फोटो : Instagram
अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इंग्लैंड स्थित Romanesque Durham Cathedral और Norman Durham castle के पास बहती नदी की की पुल से एक तस्वीर साझा की थी। वहीं आथिया ने भी पूल पर पोज देते हुए अपनी तस्वीर साझा की। दोनों की लोकेशन एक ही दिख रही थी।
अब आथिया और अनुष्का की ये तस्वीरें बता रही हैं कि दोनों ही अभिनेत्रियां साथ घूम रही हैं। हालांकि दोनों ने साथ में तस्वीरें साझा नहीं की है। अपनी ट्रैवलिंग की जो तस्वीरें अभिनेत्रिया सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं वो फैंस को काफी पसंद आ रही है।
विज्ञापन
5 of 5
केएल राहुल, आथिया शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आथिया और केएल राहुल का नाम काफी समय से जोड़ा जा रहा है। दोनों अक्सर साथ समय बिताते नजर आते हैं। खबरों की मानें तो केएल राहुल ने बीसीसीआई को सब्मिट किए डॉक्युमेंट में आथिया को अपना पार्टनर बताया था। हालांकि अभी तक दोनों ने सार्वजनिक तौर पर अपना रिश्ता स्वीकार नहीं किया है। वहीं अनुष्का भी अपने परिवार के साथ यूके में समय बिता रही हैं और प्यारी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।