फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पावरफुल कपल्स में से एक हैं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, तस्वीरों में देखें दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग

Fri, 28 Aug 2020 09:33 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 28 Aug 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma and Virat Kohli make a beautiful couple here Sweet Pictures
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/anushkasharma

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। बीते दिनों दोनों ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वो माता पिता बनने वाले हैं। खबर के सामने आते ही उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लग गया। अनुष्का और विराट एक परफेक्ट कपल कहे जाते हैं। दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है। इस खास मौके पर चलिए दिखाते हैं, दोनों की ऐसी ही खास तस्वीरें जिसमें उनका प्यार बयां होता है।

Anushka Sharma and Virat Kohli make a beautiful couple here Sweet Pictures
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/virat.kohli

अनुष्का और विराट पहली बार 2013 में एक एड फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे। वहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई। हालांकि दोस्ती के दौरान ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आई थीं। बताया जाता है सलमान खान ने फिर से उनकी दोस्ती कराई थी। अनुष्का और विराट को जल्द ही लगने लगा कि वो एक दूसरे के लिए ही बने हैं।

Anushka Sharma and Virat Kohli make a beautiful couple here Sweet Pictures
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/anushkasharma

साल 2014 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के अफेयर के किस्से छपने लगे थे। दोनों को कई मौकों पर स्पॉट किया जाता था। दोनों के रिलेशन की खबरें तब कंफर्म हो गईं जब उसी साल एक मैच के दौरान विराट ने बैट के जरिए अनुष्का को फ्लाइंग किस दिया था। बस फिर क्या था कई बार जहां विराट मैच खेलते वहां अनुष्का को देखा जाता तो कई बार अनुष्का की शूटिंग लोकेशन पर विराट पहुंच जाते। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma and Virat Kohli make a beautiful couple here Sweet Pictures
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/anushkasharma

अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर 2017 में शादी की थी। अपनी शादी को रॉयल बनाने के लिए विराट-अनुष्का ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उन्होंने इटली के मशहूर पैलेस Borgo Finocchieto में शादी की। शादी सीक्रेट रखी गई थी। विरुष्का ने शादी के दो रिसेप्शन दिए थे। एक दिल्ली में तो दूसरा मुंबई में। दिल्ली में हुए रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आए थे।
 

विज्ञापन
Anushka Sharma and Virat Kohli make a beautiful couple here Sweet Pictures
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/anushkasharma

विराट मानते हैं कि अनुष्का ने उन्हें और बेहतर इंसान बनाया। भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री से इंस्टाग्राम पर लाइव बातचीत के दौरान विराट ने कहा था कि 'अनुष्का से मुलाकात के बाद मेरी जिंदगी काफी बदल गई है। मैं पहले इस तरह का इंसान नहीं था। उसने मेरे छिपे हुए पक्ष को बाहर निकाला।' कोहली पहले काफी गुस्सैल हुआ करते थे। अनुष्का को श्रेय देते हुए वो कहते हैं कि पहले की अपेक्षा उन्होंने गुस्से पर कंट्रोल किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed