{"_id":"6812077c7df7cfd28f083d1f","slug":"anushka-sharma-birthday-actress-career-and-personal-life-facts-2025-04-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anushka Sharma: एक्ट्रेस बनने का ख्वाब नहीं देखा, फिर कैसे बनीं बॉलीवुड की टॉप हीरोइन, जानिए करियर जर्नी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anushka Sharma: एक्ट्रेस बनने का ख्वाब नहीं देखा, फिर कैसे बनीं बॉलीवुड की टॉप हीरोइन, जानिए करियर जर्नी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 01 May 2025 07:57 AM IST
सार
Anushka Sharma Birthday: अनुष्का शर्मा ने अपने 17 साल के करियर में लगभग 20 फिल्में की हैं। कई फिल्मों में अनुष्का ने ऐसे किरदार निभाए जो लीक से हटकर रहे। आज अनुष्का शर्मा का जन्मदिन (1 मई 1988) है। इस मौके पर जानिए, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें।
अनुष्का शर्मा के पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा भारतीय सेना में थे और मां आशिमा शर्मा होममेकर। अनुष्का का जन्म जरूर अयोध्या, उत्तर प्रदेश में हुआ लेकिन पढ़ाई-लिखाई देश के अलग-अलग राज्यों के आर्मी स्कूल में हुई, बेंग्लुरु से एक्ट्रेस ने अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। आर्मी ऑफिसर की बेटी थीं तो कॉन्फिडेंस बचपन से ही पर्सनालिटी का हिस्सा बन गया। अनुष्का चाहती थीं कि वह पत्रकार बने या मॉडलिंग में करियर बनाए लेकिन किस्मत उन्हें बॉलीवुड में लेकर आ गई। जानिए, कैसे शुरू हुआ अनुष्का शर्मा का फिल्मी करियर? करियर के अलावा अनुष्का की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें भी जानिए।
2 of 7
अनुष्का शर्मा
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
मॉडलिंग में ऐसा मिला मौका
अनुष्का शर्मा ने शुरुआत में पत्रकार बनने का सोचा था लेकिन आगे चलकर वह मॉडलिंग में एक्टिव हो गईं। एक मॉल में शॉपिंग करते हुए नामी फैशन डिजाइनर की नजर अनुष्का पर पड़ी, यहीं से उनके लिए रैंपवॉक पर चलने का रास्ता तैयार हुआ। मॉडलिंग में कम समय में ही अनुष्का ने अलग पहचान बना ली। इसी दौरान कई एड फिल्मों में भी नजर आईं। अनुष्का ने कभी भी एक्टिंग करने या एक्ट्रेस बनने के बारे में नहीं सोचा।
3 of 7
अनुष्का शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
यशराज की हीरोइन बनकर करियर शुरू किया
मॉडलिंग की वजह से ही अनुष्का को फिल्मों में आने का मौका मिला। यशराज की तरफ से फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ का ऑफर मिला। इस फिल्म के लिए जब अनुष्का ऑडिशन दे रही थीं तो करण जौहर ने आदित्य चोपड़ा को सलाह दी थी नई लड़की को फिल्म में ना लें। इस बात का खुलासा कुछ साल पहले करण जौहर ने खुद किया। साथ ही उन्हें इस बात पर गर्व है कि अनुष्का ने बतौर एक्ट्रेस एक कमाल का करियर बनाया है। यशराज के साथ अनुष्का शर्मा ने एक नहीं कई फिल्में कीं। इसमें ‘बैंड बाजा बारात’, ‘लेडीज वर्सेज रिक्की बहल’, ‘बदमाश कंपनी’, ‘जब तक है जान’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अनुष्का शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
तीनों खानों के साथ की फिल्में
अपने फिल्मी करियर में अनुष्का शर्मा ने आमिर खान के साथ ‘पीके’, शाहरुख खान के साथ ‘जब तक है जान’, ‘जीरो’ जैसी फिल्में भी की हैं।’ साथ ही सलमान खान के साथ ‘सुल्तान’ भी की। इस तरह अनुष्का शर्मा उन चंद एक्ट्रेसेस में शामिल हो गईं, जिन्होंने तीनों खान के साथ बड़े पर्दे पर अभिनय किया है।
विज्ञापन
5 of 7
अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रोड्यूसर के तौर पर बनाई वूमेन सेंट्रिक फिल्में
एक्टिंग में खुद को स्थापित करने के बाद अनुष्का शर्मा ने बतौर प्रोड्यूसर भी नई पारी शुरू की है। ‘एनएच 10’ जैसी फिल्म में लीक से हटकर रोल किया, साथ ही इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है। अब तक अनुष्का शर्मा ‘बुलबुल’, ‘फिलौरी’ और ‘परी’ जैसी फिल्में भी बतौर प्रोड्यूसर बना चुकी हैं। बताते चलें कि अनुष्का ने जो फिल्में प्रोड्यूस कीं, वह सभी वूमेन सेंट्रिक रहीं। आम महिलाओं की तकलीफ, दर्द को इन कहानियों में बयां किया गया। साथ ही एक्ट्रेस के तौर पर भी जो फिल्में अनुष्का शर्मा ने की हैं, उनमें हीरो के बराबर के किरदार किए, फिल्म में अनुष्का के किरदार की हमेशा खास अहमियत रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।