फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ground Zero Day 6: ‘ग्राउंड जीरो’ की कमाई में गिरावट जारी, जानिए छठे दिन इमरान हाशमी की फिल्म का क्या रहा हाल

Wed, 30 Apr 2025 09:35 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 30 Apr 2025 09:35 PM IST
सार

Movie Ground Zero Box Office Collection Day 6: ओपनिंग डे से ही इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ का बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा। जानिए, छठे दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन
Emraan Hashmi Movie Ground Zero Wednesday Box Office Collection Day 6 Total Earning
फिल्म 'ग्राउंड जीरो' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लगातार प्रमोशन करने के बावजूद भी इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ को सिनेमाघरों में दर्शक नहीं मिल रहे हैं। इसकी कमाई छठे दिन में आकर ही लाखों में सिमटकर रह गई है। जानिए, फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ ने छठे दिन कितनी कमाई की? और इसका कलेक्शन कितना रहा? 

Emraan Hashmi Movie Ground Zero Wednesday Box Office Collection Day 6 Total Earning
ग्राउंड जीरो - फोटो : इंस्टाग्राम @exelmovies
छठे दिन की कमाई  
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ ने छठे दिन 42 लाख रुपये का कलेक्शन ही किया है। पहले दिन इस फिल्म ने अपना खाता 1.15 करोड़ रुपये से खोला था लेकिन हफ्ता पूरा होने से पहले ही इस फिल्म का कलेक्शन लाखों में सिमटकर रह गया है। 
Emraan Hashmi Movie Ground Zero Wednesday Box Office Collection Day 6 Total Earning
फिल्म 'ग्राउंड जीरो' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म का कुल कलेक्शन 
इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 7.12 करोड़ रुपये की कमाए हैं। फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अब तक यह फिल्म 10 करोड़ तक का आकंड़ा नहीं छू पाई है, ऐसे में बजट वसूलना तो काफी मुश्किल लग रहा है।  

ये खबर भी पढ़ें:Emraan Hashmi: ओटीटी पर देखें 'ग्राउंड जीरो' स्टार इमरान हाशमी की फिल्में, जिसमें मिलेगा एक्शन-सस्पेंस-थ्रिलर 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Emraan Hashmi Movie Ground Zero Wednesday Box Office Collection Day 6 Total Earning
फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' और 'जाट' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
कॉम्पिटिशन में हैं ये दो फिल्में 
इस समय अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ और सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ भी थिएटर में लगी है। इन दोनों फिल्मों से ही इमरान हाशमी की फिल्म को कड़ी टक्कर मिल रही है। फिल्म ‘केसरी 2’ ने सिनेमाघरों में 13वें दिन 1.59 करोड़ रुपये की कमाई की है, वहीं जाट ने भी 21वें दिन 37 लाख रुपये कमाए हैं।  

ये खबर भी पढ़ें: Awarapan 2: इस दिन से 'आवारापन 2' की शूटिंग शुरू करेंगे इमरान हाशमी, स्क्रिप्ट के बारे में किया दिलचस्प खुलासा

विज्ञापन
Emraan Hashmi Movie Ground Zero Wednesday Box Office Collection Day 6 Total Earning
ग्राउंड जीरो बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : एक्स (ट्विटर)
ये सितारे फिल्म में नजर आए 
फिल्म  'ग्राउंड जीरो' में इमरान हाशमी ने बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे का रोल किया है। फिल्म में साई तम्हणकर, जोया हुसैन, मुकेश तिवारी, रॉकी रैना और गुनीत सिंह जैसे एक्टर्स भी हैं। यह फिल्म 2001 में भारतीय संसद हमले के बाद की घटनाओं पर बनाई गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed