{"_id":"681119ee9bf3599914028ae5","slug":"the-royals-actress-bhumi-pednekar-seen-in-different-roles-in-films-dum-laga-ke-haisha-saand-ki-aankh-bhakshak-2025-04-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने दिलचस्प किरदारों से जीता है दर्शकों का दिल, 'द रॉयल्स में' जल्द नजर आएंगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने दिलचस्प किरदारों से जीता है दर्शकों का दिल, 'द रॉयल्स में' जल्द नजर आएंगी
Wed, 30 Apr 2025 06:17 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 30 Apr 2025 06:17 PM IST
सार
Bhumi Pednekar: बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपने फिल्मी करियर में कई तरह के किरदरा निभाए हैं। वह जल्द ही सीरीज 'द रॉयल्स' में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में भूमि का किरदार उनके अभी तक निभाए सभी किरदारों से अलग होगा।
विज्ञापन
भूमि पेडनेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम@bhumipednekar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि हर बार अपनी फिल्मों में कुछ नया करने की कोशिश करती हैं। यही वजह है कि वह किसी फिल्म में ग्लैमरस तो किसी फिल्म में पत्रकार की भूमिका में नजर आईं। कथित तौर पर उन्होंने खुद भी इस को स्वीकार किया कि करियर की शुरुआत में वह अलग किरदार में नजर आईं और आज रोल्स का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर वह खुद भी हैरान हैं।
सामने आई 'द रॉयल्स' की ओटीटी रिलीज डेट
- फोटो : इंस्टाग्राम@netflix_in
द रॉयल्स
सीरीज 'द रॉयल्स' में भूमि पेडनेकर एक ग्लैमरस और सक्सेसफुल बिजनेसमैन वीमेन के किरदार में नजर आएंगी। इस सीरीज में भूमि के अलावा ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वेब सीरीज 'द रॉयल्स', जो 9 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस सीरीज में भूमि और ईशान के अलावा नोरा फतेही, साक्षी तंवर, मिलिंद सोमन, चंकी पांडे, डिनो मोरिया जैसे सितारे भी अहम किरदार में नजर आएंगे। प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस के बैनर तले बनी इस सीरीज की कहानी नेहा वीना शर्मा ने लिखी है।

दम लगा के हईशा
- फोटो : इंस्टाग्राम
दम लगा के हईशा
फिल्म 'दम लगा के हईशा' भूमि के करियर की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में उन्होंने एक मोटी शादीशुदा महिला संध्या की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता। यह फिल्म 2010 की मराठी फिल्म अगदबम से प्रेरित है, जो 2006 की तेलुगु फिल्म किथाकिथलू से प्रेरित है। इस फिल्म में भूमि के साथ आयुष्मान खुराना नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में संध्या के किरदार के लिए भूमि ने 30 किलो वजन बढ़ाया था।
यह भी पढ़ें: Heeramandi: 'एक साल बाद भी हीरामंडी का नूर उतना ही रोशन है...' ताहा शाह ने सीरीज के एक साल रिलीज का मनाया जश्न

टॉयलेट एक प्रेम कथा
- फोटो : इंस्टाग्राम
टॉयलेट: एक प्रेम कथा
फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' में भूमि के साथ अक्षय कुमार ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में भूमि ने एक ग्रामीण महिला का किरदार निभाया था। यह फिल्म एक संदेश के साथ रिलीज हुई, जो ग्रामीण इलाकों के लिए खास बन गई। इस फिल्म का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है। इस फिल्म में खासतौर पर भारत में स्वच्छता की स्थिति में सुधार के अभियानों के साथ, खुले में शौच के उन्मूलन पर जोर दिया है। जो स्वच्छ भारत मिशन से पहले भी एक समस्या थी, खासकर ग्रामीण इलाकों में।
यह भ पढ़ें:
Shehnaaz Gill: 'मेरी मेहनत के अब चार पहिये हैं', शहनाज ने खरीदी नई लग्जरी कार, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

सांड की आंख
- फोटो : सोशल मीडिया
सांड की आंख
'सांड की आंख' में भूमि ने एक बुजुर्ग शूटर महिला का किरदार निभाया, जो प्रशंसकों को बेहद पसंद भी आया। सांड की आंख 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया और इसका निर्माण अनुराग कश्यप, रिलायंस एंटरटेनमेंट और निधि परमार ने मिलकर किया है। फिल्म में भूमि ने चंद्रो तोमर का किरदार निभाया है और तापसी पन्नू ने प्रकाशी तोमर का किरदार निभाया है। दरअसल, यह कहानी दो सच्ची दोस्त शूटर की है, जो गांव में रहती हैं।
यह भ पढ़ें:
Samantha Ruth Prabhu: आंध्र प्रदेश में बना साउथ अभिनेत्री का मंदिर, फैंस बोले- सामंथा माता की जय