{"_id":"5cc9193cbdec2207140c506e","slug":"anushka-sharma-birthday-know-about-her-wedding-cost-with-virat-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का-विराट की रॉयल वेडिंग में एक मेहमान का खर्च था 1 करोड़, पूरी शादी पर पानी की तरह बहाया पैसा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का-विराट की रॉयल वेडिंग में एक मेहमान का खर्च था 1 करोड़, पूरी शादी पर पानी की तरह बहाया पैसा
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आज अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं । अनुष्का ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) से शादी कर ली थी । अनुष्का और विराट की शादी बॉलीवुड की सबसे रॉयल शादियों में से एक है । दोनों ने इटली में जाकर साथ फेरे लिए थे । एक दिन पहले तक भी किसी को विराट-अनुष्का की शादी की खबर नहीं थी ।
2 of 8
anushka virat
फिर 11 दिसंबर को अनुष्का और विराट की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं । विराट-अनुष्का की शादी की तस्वीरें देख फैंस झूम उठे । अब इस कपल की शादी को एक साल हो चुका है । अनुष्का के बर्थडे पर हम आपको बताते हैं उन्होंने अपनी शादी में कितना खर्चा किया था ।
3 of 8
anushka sharma and virat kohli
- फोटो : Instagram
विराट और अनुष्का की शादी किसी परियों की कहानी से कम नहीं थी। अनुष्का खुद भी अपनी शादी में एक प्रिंसेस लग रही थीं। वहीं विराट भी एक राजकुमार की तरह आए और अपनी प्रिसेंस को ब्याह कर ले गए। अपनी इस शादी को रॉयल बनाने के लिए विराट-अनुष्का ने पानी की तरह पैसा बहाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Virat Kohli Anushka Sharma
- फोटो : Instagram
सिर्फ 50 मेहमानों के बीच रॉयल शादी करने का आइडिया अनुष्का का था। वो भीड़-भाड़ से दूर शादी करना चाहती थीं। इसके लिए विरुष्का ने 4 महीने पहले से ही प्लानिंग करनी शुरू कर दी थी। अपनी शादी के लिए विराट और अनुष्का ने दिल्ली बेस्ड वेडिंग प्लानर देविका नरेन और उनके फोटोग्राफर पति रदिक से कॉन्टैक्ट किया।
विज्ञापन
5 of 8
virat anushka wedding
- फोटो : twitter
देविका ने एक वेबसाइट से बात करते हुए विराट-अनुष्का की शादी को लेकर कई खुलासे किए थे । शादी के लिए हॉलैंड से फूल मंगाए गए थे और इंडिया का फैब्रिक इस्तेमाल किया गया था। देविका के मुताबिक, इस शादी को खास बनाने के लिए उनकी पूरी टीम ने 45 दिन तक मेहनत की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।