फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

8 साल में इतनी बदल गईं सलमान खान की हीरोइन, एयरपोर्ट पर फैंस भी खा गए धोखा

Wed, 01 May 2019 09:06 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 01 May 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
ayesha takia transformation look spot with son on mumbai airport
ayesha takia - फोटो : social media

अपनी डेब्यू फिल्म टार्जन: द वंडर कार से ढेर सारे अवॉर्ड बटोरने वालीं आयशा टाकिया लंबे समय बाद स्पॉट हुई हैं। टार्जन के बाद आयशा की कई ऐसी फिल्में रहीं जिनसे उन्होंने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई। जल्द ही आयशा ने शादी का फैसला कर लिया और फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

ayesha takia transformation look spot with son on mumbai airport
ayesha takia - फोटो : social media

लंबे समय बाद आयशा बेटे मिकाइल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं। उन्होंने बेटे को स्ट्रॉलर पर बैठा रखा था। फोटोग्राफर्स को देखकर आयशा का बेटा मिकाइल अपने फोन से पेपराजी की ही फोटो खींचने लगा। 

ayesha takia transformation look spot with son on mumbai airport
ayesha takia - फोटो : social media

लुक्स की बात करें तो इस दौरान आयशा कूल लुक में नजर आईं। आयशा ने ब्लू जींस के साथ ग्रे कलर की टीशर्ट पहनी थी। फिलहाल आयशा फिल्मों से दूर अपने परिवार के साथ वक्त बीता रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ayesha takia transformation look spot with son on mumbai airport
ayesha takia - फोटो : social media

आयशा आखिरी बार बड़े पर्दे पर साल 2011 में फिल्म मोड़ में दिखी थीं। उसके बाद उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की। बता दें कि जब आयशा 4 साल की थीं तभी से मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। साल 2000 में आयशा टाकिया ने फाल्गुनी पाठक के एल्बम के एक गाने 'मेरी चूनर उड़ उड़ जाए' में काम किया था। इस गाने ने दर्शकों का मन मोह लिया था। उन्होंने सलमान खान के साथ सुपरहिट फिल्म वॉन्टेड की थी हालांकि फिल्म के हिट होने का फायदा उन्हें नहीं मिल पाया।

विज्ञापन
ayesha takia transformation look spot with son on mumbai airport
ayesha takia - फोटो : file photo

आयशा टाकिया के लुक में काफी बदलाव आ गया है। खबरों की माने तो आयशा ने लिप्स, जॉ लाइन, आइब्रो और फोरहेड की सर्जरी करवाई। उनका नया लुक सामने आने के बाद वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुईं हालांकि आयशा ने कभी इस बात को माना नहीं लेकिन उनकी तस्वीरें सब कुछ खुद बयां कर जाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed