सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Anushka Sharma: इन 10 किरदारों ने अनुष्का शर्मा को बनाया सुपरस्टार, 'तानी पार्टनर' से 'ममता' तक का रोमांचक सफर

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 01 May 2023 09:10 AM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma Birthday These 10 characters made actress superstar exciting journey from Tani Partner to Mamta
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल 2008 में यश राज फिल्म्स की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को इंडस्ट्री में 15 साल हो गए हैं। पहली फिल्म से ही अनुष्का को हिंदी फिल्मों के बादशाह शाहरुख खान के साथ ब्रेक मिला। अनुष्का एक ऐसी बहुमुखी प्रतिभा की अभिनेत्री हैं जिन्होंने रोमांस, ऐक्शन और हास्य जैसी कई जॉनर में अपनी अदाकारी का जादू दिखाया है। अपनी अदाकारी से अनुष्का ने यह सिद्ध किया कि वह क्लासी तथा मासी हर तरह के दर्शक अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं। आज उनके जन्मदिन पर चलिए जानते हैं अनुष्का के 10 ऐसी सर्वश्रेष्ठ भूमिकाओं के बारे में जहां उन्होंने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया..

Trending Videos
Anushka Sharma Birthday These 10 characters made actress superstar exciting journey from Tani Partner to Mamta
रब ने बना दी जोड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रब ने बना दी जोड़ी 
यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अनुष्का को साल 2008 में उनके करियर का पहला ब्रेक मिला। इस फिल्म में उनके साथ हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार शाहरुख खान उनके हीरो के किरदार में देखने को मिलते हैं। शाहरुख खान जैसे बड़े अभिनेता के सामने अपने अदाकारी का जादू दिखा पाना कोई आसान बात नहीं है।  लेकिन अनुष्का को सक्रीन पर देख कर आप एक बार भी नहीं कह सकते हैं कि यह उनकी पहली फिल्म है। 'तानी पार्टनर' के किरदार में उन्होंने लोगों के दिल में अपनी जो जगह बनाई  उसने ही उनके लिए आगे बड़ी फिल्मों का रास्ता खोला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma Birthday These 10 characters made actress superstar exciting journey from Tani Partner to Mamta
बैंड बाजा बारात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बैंड बाजा बारात    
'रब ने बना दी जोड़ी' और 'बदमाश कंपनी' के बाद अनुष्का ने  साल 2010 में  एक बार फिर फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से यश राज फिल्म्स में वापसी की। यह फिल्म मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी है। आपको बता दें कि इस फिल्म से रणवीर सिंह ने बतौर हीरो अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में अनुष्का, श्रुति नाम की एक ऐसी जवान लड़की के किरदार में दिखती हैं जो अपने साथी (रणवीर) के साथ वेडिंग प्लानर का बिजनेस चलाती है। फिल्म में अनुष्का अपने किरदार के जरिए बताती हैं कि कैसे एक महिला के जीवन में उसके निजी जिंदगी के साथ उसका करियर भी उतना ही जरूरी है। ‘बैंड बाजा बारात’ अनुष्का के करियर की सबसे अच्छी फिल्मों में देखी जाती है।

Anushka Sharma Birthday These 10 characters made actress superstar exciting journey from Tani Partner to Mamta
जब तक है जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जब तक है जान 
साल 2012 में आई यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'जब तक है जान' में अनुष्का एक बार फिर शाहरुख खान के साथ नजर आती हैं। इस फिल्म में अनुष्का और शाहरुख खान के अलावा कटरीना कैफ भी देखने को मिलती हैं।  फिल्म में अनुष्का 'अकीरा' नाम की एक लड़की के किरदार में हैं जो नेशनल जियोग्राफी चैनल में इंटर्न है। अनुष्का ने फिल्म में सेकंड लीड के तौर पर खूबसूरत किरदार निभाया जिसके लिए उन्हें  सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
Aryan Khan: आर्यन ने बताया कैसा था एड देखने के बाद माता-पिता का रिएक्शन, किंग खान-गौरी ने की यह खास रिक्वेस्ट

विज्ञापन
Anushka Sharma Birthday These 10 characters made actress superstar exciting journey from Tani Partner to Mamta
पीके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पी के (PK)
साल 2014 में आई राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'पीके' (PK) अनुष्का की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल है। फिल्म को कई तरह के विवादों का भी सामना करना पड़ा था क्योंकि इस पर कथित रूप से धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप था। इस फिल्म में अनुष्का ने 'जग्गू' नाम की एक निडर पत्रकार के किरदार में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। अनुष्का के साथ इस फिल्म में सुपरस्टार आमिर खान सहित सुशांत सिंह राजपूत और बमन ईरानी जैसे मंझे हुए कलाकार भी देखने को मिलते हैं। इस फिल्म से अनुष्का ने अपने किरदार के जरिए देश दुनिया से खूब तारीफें बटोरी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed