फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खट्टी-मीठी यादें: अनुष्का शर्मा को जीभ चिढ़ाते नजर आए थे विराट कोहली, वायरल हो रही यह पुरानी तस्वीर

Tue, 06 Jul 2021 08:28 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 06 Jul 2021 08:28 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma Blushing At Virat Kohli Goofiness In A Throwback Ad Shoot
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ इन दिनों लंदन में हैं। दोनों अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। कभी अपनी वायरल तस्वीरों को लेकर तो कभी अपनी बेटी के साथ स्पॉट किए जाते हैं। इसके अलावा विराट और अनुष्का अपने नेक कामों की वजह से भी चर्चा में आ जाते हैं। बीते दिनों उन्होंने एक गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चे की मदद करने के लिए 16 करोड़ रुपयों का इंतजाम किया था। हाल ही में अनुष्का ने अपनी मैटरनिटी ड्रैसेज बेचने का फैसला किया था। अब एक बार फिर विराट अनुष्का सुर्खियों में आ गए हैं।



अनुष्का को जीभ चिढ़ाते नजर आए थे विराट कोहली
दरअसल, अनुष्का और विराट के एक एड शूट की थ्रोबैक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें विराट अनुष्का को जीभ दिखाकर उन्हें चिढ़ाते नजर आ रहे हैं। बता दें, यह तस्वीर वेडिंग क्लोदिंग ब्रांड मान्यवर की है जिसमें अनुष्का और विराट दूल्हा-दुल्हन के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें विराट अनुष्का की तरफ जीभ दिखाते तो वहीं अनुष्का उन्हें देख मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस एड का वीडियो 2018 में रिलीज हुआ था।

Anushka Sharma Blushing At Virat Kohli Goofiness In A Throwback Ad Shoot
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

चूंकि ये एड वेडिंग आउटफिट का था तो इसमें दोनों सेलेब्स शादी के फायदे और नुकसान के साथ प्यार की अहमियत बताते नजर आए थे। उनका यह क्यूट एड उनके चाहने वालों को काफी पसंद आया था। बता दें, अनुष्का और विराट की मुलाकात एक एड के जरिये ही हुई थी। यह बात साल 2013 की है, जब एक शैंपू कंपनी ने एड शूट के लिए दोनों सितारों को बुलाया था। कहते हैं जैसे ही विज्ञापन देशभर के टेलीविजन सेटों पर उतरा, क्रिकेट और बॉलीवुड प्रशंसकों ने तभी यह अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि क्या उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के पीछे कोई राज है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by virushka 🍀 (@virushka.destiny)


 

Anushka Sharma Blushing At Virat Kohli Goofiness In A Throwback Ad Shoot
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके तुरंत बाद एक इंटरव्यू में अनुष्का ने विराट के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बात की थी। अभिनेत्री ने कहा ‘अगर आप मुझसे पूछते हैं कि क्या विराट मेरे घर आया था? हां? क्या वह मेरा दोस्त है? हां, क्या मैं उसे जानती हूं? हां। लेकिन ऐसी भी कई बातें हैं जो लोग नहीं जानते हैं। हमने एक विज्ञापन किया था। पहले मुझे वो घमंडी लगा जैसा कि वो दिखता भी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma Blushing At Virat Kohli Goofiness In A Throwback Ad Shoot
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का ने आगे बताया था कि ‘जब हम शूट के लिए एक्टिंग कर रहे थे तो मैंने सोचा कि मैं बेहतर कर सकती हूं, लेकिन जब मैं उससे मिली तो वह बहुत सरल, बुद्धिमान और मजाकिया था। हमने तीन दिन का शूट किया और उसके बाद अगली रात मैंने अपने दोस्तों को अपने नए घर का जश्न मनाने के लिए रात के खाने पर बुलाया था, मैंने उसे भी आमंत्रित किया। बस यहीं से शुरुआत हुई। अन्य लोग भी थे, लेकिन उन्होंने सुर्खियां नहीं बनाईं।’ 

विज्ञापन
Anushka Sharma Blushing At Virat Kohli Goofiness In A Throwback Ad Shoot
विराट कोहली, वामिका-अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram

बता दें कि उस विज्ञापन के बाद से आज तक, विराट और अनुष्का एक साथ हैं और विवाहित जोड़े के अलावा अब नए माता-पिता के रूप में सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने इस साल जनवरी में अपने पहले बच्चे, बेटी वामिका का स्वागत किया थी। दोनों की शादी को अब तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed