पॉर्न वीडियो की गिरफ्तारी के मामले में लंबे वक्त से चर्चा में रहीं अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को दिल का दौरा पड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक मीडिया चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक तीन जुलाई को अचानक गहना वशिष्ठ को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद तुरंत ही उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हाल ही में मिली खबर के मुताबिक गहना वशिष्ठ को दिल का दौरा पड़ने के बाद अब उनके लंग्स ने भी काम करना बंद कर दिया है, जिसके बाद उन्हें कार्डियोपल्मोनरी बाईपास पंप पर रखा गया है। कार्डियोपल्मोनरी बाईपास एक तरह की तकनीकी होती है जिसमें एक तरह की मशीन लगाई जाती है जिसे हार्ट लंग भी कहते हैं।
हालत गंभीर: दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं गहना वशिष्ठ, पॉर्न वीडियो मामले में हुई थीं गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉर्न वीडियो वेबसाइट पर किया था अपलोड
गहना वशिष्ठ उस वक्त चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने एक पॉर्न वीडियो शूट करके उसे अपलोड किया था। इस मामले में फरवरी में गहना वशिष्ठ की गिरफ्तारी भी हुई थी। फरवरी में क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल की हिरासत में मौजूद गहना वशिष्ठ और उनके रैकेट को मड आइलैंड में स्थित एक बंगले से रेड पड़ने के दौरान गिरफ्तार किया गया था। अब करीब पांच महीनों के बाद उन्हें मुंबई के दिंडोशी सत्र न्यायालय ने जमानत दे दी है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही वह जमानत पर बाहर आईं हैं।
पैसों का देती थी लालच
जांच में पता चला था कि गहना संघर्ष करने आए एक्टर्स को पैसे का लालच देकर पोर्न वीडियो शूट कराती थीं। इतना ही नहीं वह इन एक्टर्स को एक शूट के बदले 20 हजार रुपये देती थी। पुलिस का शक था कि गहना के तीन बैंक अकाउंट में जमा 36 लाख रुपये पोर्न वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के जरिए ही आए थे ।
सीरियल के नाम पर बनती थी पॉर्नोग्राफी
उनकी इस वेबसाइट पर कंटेंट लेने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होती है। पुलिस ने इस मामले में गहना से काफी पूछताछ की। गहना पर 85 से ज्यादा पॉर्न फिल्मों की शूटिंग करने के बाद अपनी वेबसाइट्स पर अपलोड करने का आरोप लगा था।गहना वशिष्ठ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें साझा करतीं हैं। खबरों की मानें तो गहना का खुद का प्रोडक्शन हाउस था। जहां पर वेब सीरीज और सीरियल के नाम पर पॉर्नोग्राफी वीडियो बनाया जाते थे और उन्हें अपलोड किए जाते थे। हालांकि गहना की टीम ने इन आरोपों से इनकार किया है।
एकता कपूर के शो 'गंदी बात' से मिला फेम
अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का असली नाम वंदना तिवारी है। उनका जन्म छत्तीसगढ़ के चिमरी गांव में हुआ है। गहना को शुरू से ही अभिनय और मॉडलिंग में रुचि थी। उन्होंने साल 2012 में मिस एशिया बिकिनी का खिताब भी अपने नाम किया है। गहना कई एड फिल्मों के साथ साथ बॉलीवुड और तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।इसके अलावा गहना ने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें एकता कपूर के ऑल्ट बालाजी के शो 'गंदी बात' से फेम मिला।