फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: दीपिका ने खास अंदाज में पति रणवीर को किया बर्थडे विश, मान ली ये बात

Tue, 06 Jul 2021 06:46 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Jul 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Shares Funny Video On Hubby Ranveer Singh Birthday With This Caption
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह को पॉवर कपल कहा जाता है। दोनों के बीच की शानदार केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है। आज रणवीर सिंह का जन्मदिन है और इस खास मौके पर उनकी पत्नी, लव ऑफ लाइफ और प्यारी सी वाइफ दीपिका ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दीपिका-रणवीर 'साड्डा कुत्ता कुत्ता' पर जबरदस्त डांस करते हुए दिख रहे हैं। रणवीर-दीपिका के डांस मूव्स और उनके एक्सप्रेशन कमाल के हैं। सिर्फ यही नहीं दीपिका ने बढ़िया सा कैप्शन भी लिखा है। वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और इस पर कपल के फैंस से लेकर सेलेब्स तक कमेंट्स कर रहे हैं।



View this post on Instagram

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)



दीपिका ने शानदार वीडियो शेयर करते हुए पति रणवीर को बर्थडे विश किया और लिखा, 'आज तुम्हारा जन्मदिन है तो मैं इस बात को मान लूंगी कि त्वाडा कुत्ता टॉमी है और साडा कुत्ता कुत्ता है। मेरे सबसे पसंदीदा इंसान को जन्मदिन की बधाई।' अब फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों को दीप-वीर का ये अंदाज काफी भा रहा है और इस पोस्ट पर कमेंट्स की बौछार हो रही है।

Deepika Padukone Shares Funny Video On Hubby Ranveer Singh Birthday With This Caption
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका और रणवीर को यूं ही पॉवर कपल नहीं कहा जाता। दोनों की लव स्टोरी भी कमाल की है। दोनों एक दूसरे को काफी अच्छे से समझते हैं और हमेशा एक दूसरे का सम्मान करते हैं। दीपिका ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि जब तक वह रणवीर सिंह से मिली थी उससे पहले वह कई बार धोखा खा चुकी थीं। ऐसे में वह इन सबसे थक चुकी थीं। दीपिका ने कहा था कि ‘यह उसके बारे में नहीं था। यह इस बारे में था कि क्या मैं इस रिश्ते के लिए तैयार थी क्योंकि मैं पहले कई रिश्तों में रह चुकी थी और कई बार मेरा भरोसा टूटा था। जब मैं रणवीर से मिली इन सबसे मैं थक गई थी।‘

Deepika Padukone Shares Funny Video On Hubby Ranveer Singh Birthday With This Caption
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म राम लीला की शूटिंग चल रही थी, तो रणवीर और दीपिका को एक दूसरे से प्यार हो गया था। क्रू मेम्बर को भी लगता था कि वह एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन 'अंग लगा दे' गाने ने यह बात साफ कर दी थी। जब डायरेक्ट संजय लीला भंसाली ने कट बोला, तो भी रणवीर और दीपिका एक दूसरे को किस करते रहे थे। कोई भी क्रू मेम्बर कुछ नहीं बोल रहा था और वह किस करते रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Shares Funny Video On Hubby Ranveer Singh Birthday With This Caption
रामलीला में - फोटो : सोशल मीडियाट्विटर

इतना ही नहीं फिल्म राम-लीला के एक क्रू मेम्बर ने बताया था कि शूटिंग के बाद दोनों एक-दूसरे को बेबी कहकर बुलाते थे और अपनी वैनिटी वैन में अधिक समय बिताना पसंद करते थे। यह बात क्रू के सभी मेम्बर को बेहद अच्छी लगती थी। दोनों एक दूसरे के साथ ऐसे रहते थे जैसे पति-पत्नी। 6 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दीप-वीर ने साल 2018 में शादी रचाई।

विज्ञापन
Deepika Padukone Shares Funny Video On Hubby Ranveer Singh Birthday With This Caption
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण

दीपिका और रणवीर की जोड़ी बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक मानी जाती हैं। दोनों आज के समय के बहुत ही मशहूर सितारे हैं। फैंस को इनकी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमेस्ट्री खूब अच्छी लगती है। शादी से पहले दीपिका और रणवीर 'राम लीला', 'पद्मावत' और 'बाजीराव मस्तानी' में साथ नजर आ चुके हैं। वहीं शादी के बाद ये कपल पहली बार फिल्म '83' में साथ नजर आएगा। इस फिल्म में दीपिका, रणवीर की पत्नी के रोल में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed