कम्बख्त इश्क और आवारा पागल दीवाना जैसी फिल्मों में काम कर चुकी अमृता अरोड़ा ने आज भले ही फिल्मी परदे से दूरी बना ली हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वो छाई रहती हैं। अमृता अक्सर अपनी गर्ल गैंग मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर के साथ पार्टी करती हुईं नजर आती हैं। अमृता अरोड़ा की प्रोफेशनल लाइफ भले ही चर्चित न रही हो, लेकिन उनकी निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रहीं। अमृता ने बिजनेसमैन शकील लद्दाख से शादी की और उनके दो बेटे हैं। लेकिन अमृता का शकील से शादी करना उनके कॉलेज की दोस्त निशा राणा को रास नहीं आया।
तकरार: अपनी ही सहेली के पति से दिल लगा बैठीं अमृता, जब कहा गया घर तोड़ने वाली औरत तो मां ने किया था बचाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृता पर लगाया पति चुराने का आरोप
अमृता अरोड़ा और शकील लद्दाख को जहां सभी ने शादी की बधाईयां दी तो वही उनकी करीबी दोस्त और शकील की पूर्व पत्नी निशा राणा को ये बात बिलकुल पसंद नहीं आई। निशा राणा ने मीडिया से की एक बातचीत में सरेआम अमृता अरोड़ा पर उनका पति चुराने का आरोप लगाया और साथ ही निशा ने ये भी कहा कि अमृता पति-पत्नी के बीच आ गई हैं। निशा ने अमृता पर आरोप लगाते हुए ये तक कह दिया था कि वो उनके कपड़े और दूसरे सामान का भी इस्तेमाल करती थीं। इतना ही नहीं निशा ने अपने पूर्व पति शकील लद्दाख पर भी आरोप लगाया और कहा कि 'जब साल 2008 में अमृता लॉस एंजेलिस में कम्बख्त इश्क की शूटिंग कर रही थीं तब वहां शकील उनसे मिलने गए थे और उन्होंने उन्हें महंगे तोहफे दिए थे, जबकि मुझे तलाक के बाद फूटी कौड़ी नहीं दी।'
अमृता की मां ने किया बचाव
निशा द्वारा लगाए गए इन आरोपों के बारे में जब अमृता की मां को पता लगा तो वो अपनी बेटी के बचाव में आगे आईं। साल 2008 में मीडिया से की एक बातचीत में अमृता की मां जॉयसी अरोड़ा ने निशा के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा, 'निशा का साल 2006 में ही तलाक हो गया था और उस समय मेरी बेटी उस्मान अफजल के साथ रिश्ते में थीं।' अमृता की मां ने आगे बताया कि शकील ने उन्हें तलाक के कागजात भी दिखाए थे जिसमें साफतौर पर ये लिखा था कि शकील और निशा का तलाक आपसी सहमति से हुआ है। अमृता की मां ने ये भी बताया कि निशा और अमृता के बीच पिछले 12 सालों से कोई बातचीत नहीं हुई थी और अमृता की शकील से पहली मुलाकात 2008 में हुई थी।
शादी से पहले प्रेग्नेंट थी अमृता अरोड़ा
अमृता अरोड़ा को लेकर ये खबरें आईं थीं कि वो शादी से पहले ही मां बनने वाली थी और इसी वजह से उनकी और शकील लद्दाख की शादी आनन-फानन में हुई थी। अमृता अरोड़ा की शादी को 11 साल हो चुके हैं और आज वो अपने पति के साथ खुश हैं।अमृता अरोड़ा के दो बच्चे हैं जिनका नाम अजान और रयान है। साल 2010 में अमृता ने अपनी पहली संतान अजान को जन्म दिया था। उनका कहना है कि वह अपने दोनों बेटों की देखभाल कर खुश हैं और बॉलीवुड में वापसी का उनका कोई इरादा नहीं है। अमृता अक्सर अपने पति के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करती हैं।
क्रिकेटर उस्मान अफजल को किया डेट
अमृता अरोड़ा का नाम इसके अलावा पाकिस्तानी क्रिकेटर उस्मान अफजल के साथ भी जुड़ चुका है। ऐसा कहा जाता है कि इन दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान उस समय हुई थी जब उस्मान क्रिकेट खेलने के लिए भारत आए थें। शुरुआत में इन दोनों की दोस्ती हुई, लेकिन कुछ समय बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। कहा जाता है कि अमृता से मिलने के लिए उस्मान अक्सर भारत आया करते थें। उस्मान अफजल के अलावा वह अमीषा पटेल के भाई अश्मित पटेल, डीनो मोरियो और उपेन पटेल के साथ रिलेशनशिप में भी रह चुकी हैं।