{"_id":"60e444b88ebc3ea012606bdc","slug":"ajay-devgn-sanjay-dutt-bhuj-the-pride-of-india-to-premiere-on-disney-plus-hotstar-vip-on-13-august","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhuj Release Date: विजय दिवस की गोल्डन जुबली की तैयारी, इस दिन रिलीज होगी ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhuj Release Date: विजय दिवस की गोल्डन जुबली की तैयारी, इस दिन रिलीज होगी ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 06 Jul 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Link Copied
पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को धूल चटाने वाले साल 1971 की यादें अजय देवगन इस साल स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूरी दुनिया के साथ साझा करेंगे। उनकी अगली फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ के सीधे ओटीटी पर रिलीज होने का एलान तो पहले ही हो चुका है, अब इसकी रिलीज की तारीख 13 अगस्त तय हो गई है। ये कहानी एक ऐसे जांबांज एयरफोर्स अधिकारी की है जिसने न सिर्फ पाकिस्तान के हमले से अपने एयरबेस की सुरक्षा की बल्कि जरूरत पड़ने पर उसने आसपास के गांवों की सैकड़ों महिलाओं की टोली बनाई और रातों रात पूरे एयरबेस का नक्शा ही बदल दिया। अजय देवगन फिल्म में इसी एयरफोर्स अधिकारी विजय कार्णिक का किरदार करते नजर आएंगे।
Trending Videos
2 of 7
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
देश प्रेम की फिल्मों में अजय देवगन की रुचि हाल के दिनों में काफी तीव्र हुई है। अभी बीते साल ही उन्होंने देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले ऐसे शूरवीरों पर एक सीरीज शुरू की है जिनके बारे में मौजूदा पीढ़ी को ज्यादा नहीं पता। इस सीरीज की पहली फिल्म ‘तानाजी’ बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म ‘तानाजी’ में अजय के साथी कलाकार शरद केलकर भी फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का पिछले साल से ही बेसब्री से इंतजार हो रहा है। ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार की उन फिल्मों में शामिल रही है, जिन्हें इस ओटीटी ने सीधे दर्शकों तक पहुंचाने का फैसला किया था। लिस्ट में शामिल रही फिल्मों में अब तक ‘लूटकेस’ ही सबको सबसे ज्यादा पसंद आई। इसके अलावा दो फिल्मों ‘लक्ष्मी’ और ‘सड़क 2’ को दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया। अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘द बिग बुल’ ने जरूर थोड़ी राहत पहुंचाई थी।
4 of 7
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब बारी फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ की। भारत पाकिस्तान युद्ध में 50 साल पहले मिली शानदार विजय का उत्सव मनाने के लिए फिल्म के हीरो और निर्माता अजय देवगन ने इसे 13 अगस्त को रिलीज करने का फैसला किया है। सत्य घटनाओं से प्रेरित फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में अजय देवगन के अलावा संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, एमी विर्क, नोरा फतेही और शरद केलकर भी मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
5 of 7
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ भारतीय वायुसेना के एक जांबांज अधिकारी विजय कार्णिक की कहानी कहती है। वह पाकिस्तान हमले के समय भुज हवाईअड्डे के प्रभारी थे और फिल्म में ये दिखाया जाएगा कि कैसे उन्होंने हमले के बाद पास के गांव माधापार की 300 महिलाओं की मदद से एक पूरे एयरबेस को फिर से खडा कर दिया। फिल्म की रिलीज के तारीख के एलान के साथ ही फिल्म का मोशन पोस्टर भी मंगलवार को रिलीज किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।