फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मस्ती: लंदन की गलियों में टहलते नजर आए विराट-अनुष्का, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Sat, 17 Jul 2021 10:42 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 17 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma Casually Prancing In The Streets Of UK with Husband Virat Kohli
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ इन दिनों लंदन में हैं। दोनों अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। कभी अपनी वायरल तस्वीरों को लेकर तो कभी अपनी बेटी के साथ स्पॉट किए जाते हैं। इसके अलावा विराट और अनुष्का अपने नेक कामों की वजह से भी चर्चा में आ जाते हैं। बीते दिनों उन्होंने एक गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चे की मदद करने के लिए 16 करोड़ रुपयों का इंतजाम किया था। हाल ही में अनुष्का ने अपनी मैटरनिटी ड्रैसेज बेचने का फैसला किया था। अब एक बार फिर विराट अनुष्का सुर्खियों में आ गए हैं।



अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लंदन से कई फोटोज शेयर किए हैं। जिसमें वह इंग्लैंड की खूबसूरत गलियों में पति विराट के साथ घूमती नजर आ रही हैं। अनुष्का शर्मा इंग्लैंड की सड़कों पर हंसती- मुस्कुराती नजर आ रही हैं। फोटोज के साथ अनुष्का ने बेहद मजेदार कैप्शन भी शेयर किया है। अनुष्का इन फोटोज में कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं।

Anushka Sharma Casually Prancing In The Streets Of UK with Husband Virat Kohli
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : Instagram

अनुष्का शर्मा इन तस्वीरों में ऑलिव ग्रीन कार्डिगन और ब्लू जींस में दिख रही हैं। वहीं, विराट ऑफ व्हाइट पैंट और ब्लैक स्वेटशर्ट में डैशिंग दिख रहे हैं। अनुष्का की फोटोज पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। अनुष्का की इन फोटोज को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Anushka Sharma Casually Prancing In The Streets Of UK with Husband Virat Kohli
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'बस संयोग से बेफ्रिक होकर शहर के चारों ओर उछल-कूद कर रही थी...तभी मेरे बालों में मेरा हाथ चला गया..एक फैन ने मुझे देख लिया और मैं फोटो क्लिक कराने के लिए बाध्य हो गई । वह काफी खुश लग रहा था ..अपने फैंस के लिए कुछ भी।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma Casually Prancing In The Streets Of UK with Husband Virat Kohli
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली - फोटो : Instagram

अनुष्का शर्मा इन दिनों अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में अनुष्का और विराट ने अपनी बेटी के छह महीने की हो जाने का सादगी से जश्न मनाया था। अनुष्का ने कुछ प्यारी तस्वीरों को साझा कर लिखा था कि 'उसकी एक हंसी हमारी पूरी दुनिया बदल सकती है, मुझे उम्मीद है कि हम दोनों उस प्यार पर खरे उतर सकते हैं, जितने प्यार से तुम हमें देखती हो, नन्ही परी। हम तीनों को 6 महीने मुबारक।' 

विज्ञापन
Anushka Sharma Casually Prancing In The Streets Of UK with Husband Virat Kohli
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

बात अनुष्का के वर्कफ्रंट की करें तो वो आखिरी बार साल 2018 में शाहरुख खान के संग फिल्म जीरो में नजर आई थीं। इसके बाद वह प्रोडक्शन में बिजी हो गईं। अनुष्का ने ''पाताल लोक'' और ''बुलबुल'' जैसे ओटीटी प्रोजेक्ट्स का प्रोडक्शन किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed