फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद पहला बर्थडे विराट के साथ मनाने बंगलूरू पहुंची अनुष्का, पति ने दिया रोमांटिक गिफ्ट

Tue, 01 May 2018 03:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 01 May 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
ANUSHKA SHARMA FIRST BIRTHDAY AFTER MARRIAGE VIRAT SPECIAL GIFT PEOPLE FEEL PROUD
anushka sharma

बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का शर्मा इस बार अपना जन्मदिन काम से ब्रेक लेकर अपने पति विराट कोहली और अपने कुछ खास दोस्तों के साथ RCB के हेडक्वार्टर बंगलूरू में मना रही हैं। अनुष्का शर्मा पिछले कुछ समय से अपनी आने वाली दो फिल्मों की शूटिंग को लेकर काफी व्यस्त थीं लेकिन इन सबके बीच भी वह शादी के बाद अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पति के पास बंगलूरू पहुंच गईं।

ANUSHKA SHARMA FIRST BIRTHDAY AFTER MARRIAGE VIRAT SPECIAL GIFT PEOPLE FEEL PROUD
virat kohli, anushka sharma

खबर है कि अनुष्का अपना बर्थडे सेलिब्रेशन काफी निजी रखना चाहती हैं ताकि परिवार के साथ आराम से इन्जॉय कर सकें। वहीं विराट कोहली ने भी अनुष्का को केक खिलाते हुए अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। आपको बता दें कि शादी के बाद अनुष्का का ये पहला बर्थडे है। वैसे तो आज रात 8 बजे से बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB (ROAYAL CHALLENGERS BENGALURU) Vs MI (MUMBAI INDIANS) का मैच है। अनुष्का भी पति और उनकी टीम को चीयर करने के लिए स्टेडियम जाएंगी लेकिन विराट ने अनुष्का को उनका गिफ्ट पहले ही दे दिया है और ये गिफ्ट कोई खास चीज नहीं बल्कि IPL में उनकी अपनी परफॉर्मेंस है। 
 



 

ANUSHKA SHARMA FIRST BIRTHDAY AFTER MARRIAGE VIRAT SPECIAL GIFT PEOPLE FEEL PROUD
virat kohli, anushka sharma

आपको बता दें कि IPL 2018 में अब तक विराट कोहली 300 से अधिक रन बना चुके हैं। उनकी परफॉर्मेंस काफी दमदार चल रही है। विरुष्का के करीबियों की मानें तो आज भी विराट ने अनुष्का से वादा किया है कि वह बर्थडे गिफ्ट के रूप में उन्हें एक दमदार परफॉर्मेंस देंगे। RCB में रनों की बौछार ला देंगे। सूत्रों की मानें आज पूरा दिन अनुष्का अपने पति विराट के साथ बंगलूरू में रहेंगी। विराट ने अनुष्का के लिए एक रोमांटिक लंच का भी आयोजन किया है। खबरों की मानें तो अनुष्का और विराट का पूरा परिवार भी शाम तक उनके साथ मौजूद हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ANUSHKA SHARMA FIRST BIRTHDAY AFTER MARRIAGE VIRAT SPECIAL GIFT PEOPLE FEEL PROUD
Anushka Sharma

अनुष्का फिलहाल आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी दिखाई देंगी। 'जीरो' के अलावा अनुष्का इन दिनों वरुण धवन के साथ फिल्म 'सुईं धागा' में भी काम कर रही हैं। बिजी रहने के कारण अनुष्का अपने पति विराट कोहली के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पा रही थीं। ऐसे में अनुष्का का बर्थडे ऐसा मौका बन गया है जब ये कपल एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकेंगे। वहीं विराट कोहली इन दिनों आईपीएल में व्यस्त हैं जिसमें वह RCB की कप्तानी कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed