टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों पूरी टीम के साथ लंदन में हैं। जहां भारतीय उच्चायोग ने टीम के लिए डिनर पार्टी रखी। इस दौरान विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मौजूद रहीं। बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ अनुष्का शर्मा दिख रही हैं। अनुष्का ने मिंट कलर की ट्रेडिनशल ड्रेस पहन रखी थी।
विराट कोहली की वजह से ट्रोल हुईं अनुष्का शर्मा, यूजर्स ने पूछा- 'क्या वो टीम इंडिया का हिस्सा हैं?'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई के तस्वीर शेयर करते ही कई यूजर्स ने सवाल खड़े कर दिए कि आखिर टीम इंडिया के साथ अनुष्का की तस्वीर क्यों है। जबकि किसी और खिलाड़ी की पत्नी साथ में नहीं हैं। यही नहीं कई यूजर्स ने तो उप कप्तान आजिंक्य रहाणे को नोटिस किया और आखिरी लाइन में खड़े होने की आलोचना की।
एक यूजर ने लिखा, अनुष्का भाभी भी टीम इंडिया में हैं क्या?
Anushka bhabhi bhi squad mein hai kya?? @imVkohli https://t.co/0A9xEjQuxI
एक यूजर ने लिखा, उप कप्तान आखिरी लाइन में हैं जबकि भारतीय क्रिकेट टीम की फर्स्ट लेडी पहली लाइन में हैं। ये वही लोग हैं जो पिछले दिनों लोगों को लेक्चर दे रहे थे। बता दें कि सड़क पर कूड़ा फेंकने को लेकर अनुष्का शर्मा ने एक शख्स को लताड़ लगाई थी जिसके बाद विराट ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
Vice captain is in last row and First Lady of Indian cricket is in front row. These people giving lecture online few days back. @AnushkaSharma
why is anushka sharma there? she's not a part of team india. this isn't acceptable
— Kate and Kate's dirty sister (@FutbolML) August 7, 2018