{"_id":"5b6a73ec4f1c1bb37b8b6d71","slug":"ranveer-singh-making-fun-on-priyanka-chopra-gym-picture","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भारत' छोड़ते ही प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर पर बॉलीवुड के इस एक्टर ने किया कमेंट, जवाब में मिला 'दिल'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भारत' छोड़ते ही प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर पर बॉलीवुड के इस एक्टर ने किया कमेंट, जवाब में मिला 'दिल'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
Priyanka and Ranveer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'भारत' फिल्म छोड़ने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अगली फिल्म के लिए तैयारी करना शुरू कर दिया है। प्रियंका जल्द ही फरहान अख्तर के साथ 'द स्कॉई इज पिंक' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने जिम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीर को शेयर करते ही प्रियंका चोपड़ा के करीबी दोस्त और बॉलीवुड के 'खिलजी' ने कमेंट कर दिया। रणवीर और प्रियंका की यह नॉटी चैट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
priyanka chopra
प्रियंका सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। फिल्म की तैयारियों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर जिम की एक तस्वीर पोस्ट कर दी। इस तस्वीर में प्रियंका शीशे के सामने खड़े होकर खुद की फोटो खींच रही हैं। इस तस्वीर के पोस्ट करते ही प्रियंका के करीबी दोस्त रणवीर सिंह ने कमेंट कर दिया।
priyanka and ranveer chat
रणवीर ने लिखा - 'प्रियंका चोपडा़ जिम में वर्कआउट कर रही हैं। अब मैंने सब कुछ देख लिया है। मुझे पता है कि आप वर्कआउट के बाद क्या खाती हैं...चीवड़ा।' इस कमेंट के साथ रणवीर ने हंसने वाला इमोजी भी बनाया। रणवीर के इस कमेंट के तुरंत बाद प्रियंका ने लिखा - 'नहीं यार..मैंने फोकस और काम के प्रति निष्ठा आप से ही सीखी है।' इस कमेंट के साथ ही प्रियंका ने दिल वाला इमोजी और हंसने वाली इमोजी बनाया।
In between sets.. #selfiefirst #trainingday 🤦🏽♀️😂
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka and ranveer
प्रियंका और रणवीर की इस चैट से इतना तो साबित हो गया है कि यह दोनों काफी अच्छे दोस्त है। इससे पहले भी प्रियंका और रणवीर की सोशल मीडिया पर इस तरह की चैट वायरल हो चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह एक साथ 'दिल धड़कने दो' फिल्म में साथ नजर आए थे। दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका की इस तस्वीर पर सिर्फ रणवीर ही नहीं बल्कि प्रियंका के हेयरस्टाइलिश ने भी कमेंट किया जिसका प्रियंका ने उसी अंदाज में जवाब भी दिया।
विज्ञापन
priyanka chopra
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ने के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि 'भारत' फिल्म में प्रियंका अपने स्क्रीन स्पेस से खुश नहीं थी जिस वजह से उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया। प्रियंका हाल ही में सिंगापुर से निक का कॉन्सर्ट अटेंड करके वापस लौटी है और 'द स्कॉई इज पिंक' फिल्म के किरदार के लिए खुद को तैयार कर रही हैं।