फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इम्तियाज की सारी फिल्मों से अलग होगी 'लैला-मजनू', ट्रेलर लॉन्च के दौरान किया खुलासा

Wed, 08 Aug 2018 10:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 08 Aug 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
Imtiaz Ali Laila Majnu is Traditional story of Avinash Tiwari and Trupti Dimri
इम्तियाज अली और एकता कपूर के प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'लैला-मजनू' लंबे समय से चर्चा में हैं। मुंबई में मंगलवार को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस दौरान 'लैला-मजनू' की पूरी स्टारकास्ट नजर आई। इस फिल्म को कश्मीर की खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्माया गया है
Imtiaz Ali Laila Majnu is Traditional story of Avinash Tiwari and Trupti Dimri
'लैला-मजनू' के ट्रेलर लॉन्चिंग पर फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर और इम्तियाज अली सहित 'लैला-मजनू' के निर्देशक साजिद अली के अलावा लीड एक्टर अविनाश तिवारी और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी नजर आईं। पता हो कि अविनाश तिवारी और तृप्ती डिमरी इस फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं । ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि डायलॉग और कलाकारों की एक्टिंग दमदार है ।
Imtiaz Ali Laila Majnu is Traditional story of Avinash Tiwari and Trupti Dimri
फिल्म 'लैला-मजनू' में अविनाश मजनू के और तृप्ति लैला के रोल में हैं । कहानी दोनों के प्यार से शुरू होती है और बाद में जुनून में बदल जाती है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान इम्तियाज अली ने कहा था, 'यह एक कभी ना खत्म होने वाले प्यार की कहानी है । हम पूरी कहानी को नए तरीके और नए चेहरों के साथ पेश करना चाहते थे। फिल्म बनाने का अनुभव शानदार रहा और इंतजार है कि ये फिल्म दुनिया देखे ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Imtiaz Ali Laila Majnu is Traditional story of Avinash Tiwari and Trupti Dimri
पता हो कि इम्तियाज अली और एकता कपूर पिछली दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। इम्तियाज अली शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म 'हैरी मेट सेजल' लेकर आए थे तो वहीं एकता कपूर 'वीरे द वेडिंग' लेकर आईं। यह दोनों फिल्में दर्शकों के दिलों को जीतने में न कामयाब रहीं। 
विज्ञापन
Imtiaz Ali Laila Majnu is Traditional story of Avinash Tiwari and Trupti Dimri
कहा जा रहा है कि 'हैरी मेट सेजल' के फ्लॉप को जाने के बाद इम्तियाज अली ने कहानी में ज़्यादा एक्सपेरीमेंट करने की बजाय 'लैला-मजनू' की पारंपरिक कहानी का अपनी अगली फिल्म में सहारा लिया है। 'लैला-मजनू' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed