फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपवीर की शादी की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, अनुष्का बोलीं - 'हमारे क्लब में स्वागत है'

Fri, 16 Nov 2018 09:02 AM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 16 Nov 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma Karan Johar Priyanka Chopra Alia Bhatt reaction on DeepVeer wedding picture
ranveer deepika - फोटो : twitter

दीपिका और रणवीर की शादी की पहली तस्वीर सामने आते ही मानों सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। हर कोई इस नए जोड़े की तारीफ करते नहीं थक रहा तो वहीं बधाई संदेश की झड़ सी लग गई। दीपवीर ने दोनों रीति-रिवाजों से हुई शादी की एक-एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के आते ही बॉलीवुड से लेकर दीपवीर के फैंस ने न्यूली वेड कपल को विश किया।

Anushka Sharma Karan Johar Priyanka Chopra Alia Bhatt reaction on DeepVeer wedding picture
Anushka Sharma - फोटो : Cricktracker

इस शादी में बॉलीवुड की कोई भी हस्ती शरीक नहीं हुई थी। पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि दीपवीर ने संजय लीला भंसाली, फराह खान और शाहरुख खान को न्यौता दिया है लेकिन बाद में कहा गया कि यह दोनों इटली रवाना होने से पहले सिर्फ इन लोगों से मुलाकात करने गए थे। दीपवीर की तस्वीर आते ही सबसे पहले अनुष्का शर्मा ने ट्वीट किया - 'आप दोनों को दुनियाभर की खुशियां मिले और हमेशा एक दूसरे के साथ रहें। उन्मीद करती हूं आप दोनों ऐसे ही एक दूसरे से प्यार करते रहे। हमारे क्लब में आपका स्वागत है।' 



 

Anushka Sharma Karan Johar Priyanka Chopra Alia Bhatt reaction on DeepVeer wedding picture
Karan Johar and Anand Ahuja - फोटो : twitter

करण जौहर ने ट्वीट किया - 'आप दोनों को ढेर सारा प्यार और दुनियाभर की खुशियां मिले। यह सही में प्यार वाली तस्वीर है। जो मेरे जैसे हैं जिनके पास लाइफपार्टनर नहीं है उनके लिए 'हाय' वाला फीलिंग है।' सोनम कपूर के पति और फेमस बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने लिखा - 'आप दोनों को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं। प्यार ऐसी चीज है जिसकी कोई गति या फिर इसका कोई टाइम शिड्यूल नहीं है। समय निकालने और साथ आने के इस मौके को सेलिब्रेट करें।' 



विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma Karan Johar Priyanka Chopra Alia Bhatt reaction on DeepVeer wedding picture
Abhishek Arjun and Katrina - फोटो : twitter

जहां एक ओर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने ट्विटर पर लंबे-लंबे पोस्ट करके दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को शुभकामनाएं दी तो वहीं कुछ ने सिर्फ एक शब्द लिखकर खुशी जाहिर की। कटरीना कैफ, ईशा गुप्ता, अभिषेक बच्चन ने शादी की तस्वीर पर 'बधाई हो' लिखकर इन नए जोड़े की खुशियों में शरीक हुए। तो वहीं सोनू सूद ने लिखा - 'मुबारक हो मेरे भाई।' इसके साथ ही पूजा हेगड़े ने लिखा - 'ढेर सारी शुभकामनाएं। आप दोनों को ढेर सारा प्यार और खुशी वाला एनर्जी।' जबकि अर्जुन कपूर ने लिखा - 'जश्न ए इश्क।' 


विज्ञापन
Anushka Sharma Karan Johar Priyanka Chopra Alia Bhatt reaction on DeepVeer wedding picture
priyanka chopra and alia bhatt - फोटो : twitter

बहुत सारे स्टार्स ने रणवीर सिंह द्वारा शेयर की गई शादी की तस्वीर पर कमेंट्स भी किए। इसमें आलिया भट्ट, अदिति राव हैदरी और रणवीर सिंह की करीबी दोस्त प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल है। आलिया और अदिति राव हैदरी ने दोनों की शादी की तस्वीर पर दिल वाला इमोजी बनाया। तो वहीं प्रियंका चोपड़ा ने 'स्टनिंग' लिखा। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed