दीपवीर की पहली तस्वीर से लेकर 'मोहल्ला अस्सी' तक, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिनेमाघरों में 'मोहल्ला अस्सी' रिलीज
डायरेक्टर चंद्र प्रकाश द्विवेदी की फिल्म मोहल्ला अस्सी इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म से सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। इसमें उनके साथ साक्षी तंवर, रवि किशन, सौरभ शुक्ला और मुकेश तिवारी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म विवादों में घिरने की वजह से करीब 6 साल बाद सिनेमाघरों में रिलाज हो पाई। यह फिल्म काशीनाथ सिंह के उपन्यास काशी का अस्सी पर आधारित है।
90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि आज 55 साल की हो गई हैं। 17 साल की उम्र में उन्होंने 1981 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। मिस इंडिया का खिताब जीतने के 3 साल बाद ही मीनाक्षी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म पेंटर बाबू थी हालांकि उन्हें सभी ने हीरो फिल्म में नोटिस किया। इसके अलावा मीनाक्षी शेषाद्रि ने दामिनी, मेरी जंग, घायल, घातक, शहंशाह, घर हो तो ऐसा और तूफान जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी।
पढ़ें: 23 साल पहले मीनाक्षी शेषाद्रि ने छोड़ दिया था बॉलीवुड, फिल्मों से दूर अब कर रहीं ये काम
टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हुआ 'केबीसी'
45वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग बार्क ने जारी कर दी है। इस हफ्ते कई बड़े शोज की टीआरपी में भारी गिरावट दर्ज हुई है। सलमान खान और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े स्टार्स भी अपने शोज को टॉप पर पहुंचाने में नाकामयाब रहे। बिग बॉस इस हफ्ते 17वें नंबर पर पहुंच गया, वहीं कौन बनेगा करोड़पति भी टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हो गया है। टीआरपी लिस्ट में कुमकुम भाग्य पहले नंबर पर, नागिन 3 दूसरे नंबर पर और तीसरे नंबर पर जीटीवी का शो महक है।
बिग बॉस 12: रोमिल बने घर के नए कैप्टेन
बिग बॉस-12 में इस हफ्ते रोमिल चौधरी और शिवाशीष मिश्रा ने लग्जरी बजट टास्क जीता। जिसके बाद दोनों के बीच कैप्टेंसी की दावेदारी को लेकर मुकाबला हुआ। कैप्टनेंसी पाने के लिए शिवाशीष और रोमिल को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। आखिर में रोमिल घर के नए कप्तान बनने में कामयाब रहे।
पढ़ें: रोमिल-सृष्टि ने जसलीन को किया सरेआम बेइज्जत, बिग बॉस भी कुछ नहीं बोले