बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने हाल ही में अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया था। विरुष्का ने अपनी नन्हीं परी का नाम वामिका रखा है। अनुष्का मां बनने के बाद लगातार लाइमलाइट का हिस्सा बनी हुईं हैं। इसी बीच अभिनेत्री ने एक और पोस्ट साझा की है जिसमें वह बेहद फिट नजर आ रही हैं।
बेटी के जन्म के बाद साझा की तस्वीर में बेहद फिट दिखीं अनुष्का शर्मा, फैंस कर रहे तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक मिरर सेल्फी शेयर की है। इसमें वह पहले की तरह ही फिट और स्लिम दिख रही हैं। यहां तक कि अनुष्का के फैंस तो इतना कह रहे हैं देखकर लगता नहीं कि बीते दिनों ही इन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया है।
बता दें कि इस तस्वीर में अनुष्का बर्प क्लोथ को अपने कंधे पर डाले दिखाई दे रही हैं। साथ ही उन्होंने एक बहुत प्यारा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने बताया कि अब यह उनकी जरूरत है।
अभिनेत्री ने ब्लैक कलर का टॉप और मैचिंग जैगिंग पहनी हुई है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि मेरी करंट फेवरेट एसेसरीज- बर्प क्लोथ।
गौरतलब है कि विराट और अनुष्का ने कुछ ही दिन पहले अपनी बेटी के साथ पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसके साथ उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी का नाम वामिका है। बेटी के नाम के खुलासे के साथ ही यह नाम ट्रेंडिंग में आ गया है। इस फोटो के साथ भी अनुष्का ने बेहद प्यारा कैप्शन लिखा था। उन्होंने लिखा 'हम एक साथ प्यार और कृतज्ञता के साथ रहे थे लेकिन इस छोटी सी, वामिका ने इसे बिल्कुल नए स्तर पर ला दिया है। आंसू, हंसी, चिंता, आनंद- ये सभी वो भावनाएं हैं जिन्हें हमने एक साथ पल भर में जिया। आप सभी का प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया।'

कमेंट
कमेंट X