फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के बाद अनुष्का शर्मा ने अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं की है। वो इन दिनों लंदन में हैं जहां वर्ल्ड कप को एन्जॉय कर रही हैं। पिछले दिनों विराट कोहली के साथ वो लंदन की सड़कों पर स्पॉट हुई थीं। अब अनुष्का शर्मा मेट्रो में सफर करती हुई देखी गईं।
लंदन में मेट्रो में सफर करती हुई दिखीं अनुष्का शर्मा, यूजर ने कहा- 'वाह भाभीजी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है जिसमें वो मुस्कुराती हुई दिख रही हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर को देख अनुष्का के फैंस भी बेहद खुश हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब अनुष्का ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा किया है इससे पहले भी उन्हें कई बार स्पॉट किया गया है।
Happy girls are the prettiest - Audrey Hepburn 🦋
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on
अनुष्का की येे तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा- 'Wow, भाभी जी।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'आपकी स्माइल।' एक यूजर ने कमेंट किया- 'खुश रहने वालीं लड़कियां सबसे प्यारी हैं। आपकी तरह।'

बीते दिनों अनुष्का ने बताया था कि आखिर क्यों उन्होंने कई अच्छी फिल्मों से अपने हाथ खींच लिए। अनुष्का ने कहा था, 'अच्छे रोल के लिए आपको बैठकर सोचने और फिर फैसला लेने की जरूरत होती है। मुझे लगता है कि मैं अब उस मुकाम पर पहुंच चुकी हूं, जहां सिर्फ खानापूर्ति के लिए फिल्में साइन नहीं कर सकती।'
अनुष्का कई फिल्मों से बतौर प्रोड्यूसर जुड़ी हुई हैं। अनुष्का ने कहा था, 'हम डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए कुछ शो बना रहे हैं। एक फिल्म पर भी काम चल रहा है। इन चीजों को भी मेरे समय की जरूरत है। मेरे लिए यह एकदम अलग है। कई बार लोगाें को उस काम के बारे में पता नहीं चलता होगा जो मैं पर्दे के पीछे करती हूं।'