फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा का ये है प्लान, शाहरुख-सलमान तक हो जाएंगे फेल

Mon, 12 Nov 2018 12:23 PM IST
रवि बुले
रवि बुले Updated Mon, 12 Nov 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
anushka sharma priyanka chopra and madhuri dixit debut netflix
priyanka chopra - फोटो : file photo

वेब संसार और स्मार्टफोन के लिए तैयार हो रहे मनोरंजन ने केवल ऐक्टरों और निर्देशकों के लिए ही दरवाजे नहीं खोले हैं। बॉलीवुड की महिला प्रोड्यूसरों के लिए यह बढ़ता मैदान नई छलांग लगाने का जरिया बन गया है। पुरुष प्रधान बॉलीवुड की दौड़ से अलग बॉलीवुड की युवा महिला निर्माता इंटरनेट के लिए कंटेंट बनाने में ज्यादा रुचि ले रही हैं...

anushka sharma priyanka chopra and madhuri dixit debut netflix
anushka sharma - फोटो : file photo

बॉलीवुड में पुरुषों के वर्चस्व के बीच संघर्ष करने के बजाय फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कूद रही महिला निर्माता तेजी से नेटफ्लिक्स की तरफ आकर्षित हो रही हैं। बॉलीवुड की ए-लिस्ट स्टार अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा और गुजरे जमाने की स्टार माधुरी दीक्षित निर्माता के रूप में जल्द ही इंटरनेट दिग्गज नेटफ्लिक्स पर अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्में लेकर आएंगी। इनके अलावा कुछ चर्चित महिला निर्देशकों का काम भी सिनेमाघरों के बजाय आने वाले दिनों इस वेब प्लेटफॉर्म पर नजर आएगा। हाल में नेटफ्लिक्स ने सिंगापुर में व्हाट नेक्स्ट एशिया कार्यक्रम में नवंबर के आखिरी दिनों से आगे अपने प्लेटफॉर्म पर नई फिल्में और सीरीज लाने की घोषणा की है।

anushka sharma priyanka chopra and madhuri dixit debut netflix
anushka sharma - फोटो : file photo

एनएच10 और परी जैसी फिल्में बना चुकीं अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स की पीरियड फिल्म बुलबुल अब वेब पर रिलीज होगी। यह फिल्म परी की तर्ज पर ही हॉरर-थ्रिलर है। फिल्म सत्या और उसके भाई की बाल-वधु की कहानी है। बाल-वधु के साथ सत्या की अच्छी दोस्ती हो जाती है परंतु थोड़े समय बाद सत्या को पढ़ने के लिए इंग्लैंड भेज दिया जाता है। कुछ वर्षों बाद वह लौटता है तो पाता है कि बुलबुल को उसके परिवार ने त्याग दिया है और वह अब सामाजिक काम करके अपना जीवन यापन कर रही है। परंतु खास बात यह है कि गांव में समय-समय पर कुछ रहस्यमयी मौतें हो रही हैं। लोग मानते हैं कि एक पेड़ पर रहने वाली रहमस्यमयी औरत ये जानें ले रही हैं। सत्या हकीकत का पता लगाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma priyanka chopra and madhuri dixit debut netflix
priyanka chopra - फोटो : file photo

प्रियंका चोपड़ा और माधुरी दीक्षित ने नेटफ्लिक्स के लिए मराठी फिल्में बनाई हैं। प्रियंका की फिल्म फायरब्रांड को निर्देशक अरुणा राजे ने डायरेक्ट किया है। फिल्म एक महिला वकील की कहानी है, जिसका यौन उत्पीड़न हुआ है। वह अपने विवाह में इसकी वजह से कई समस्याओं से जूझ रही है। फायरब्रांड में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ऊषा जाधव लीड रोल में हैं। फिल्म में सचिन खेडेकर, गिरीश कुलकर्णी और राजेश्वरी सचदेव अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। 

विज्ञापन
anushka sharma priyanka chopra and madhuri dixit debut netflix
madhuri dixit - फोटो : file photo

वहीं माधुरी द्वारा प्रोड्यूस फिल्म है: 15 अगस्त। यह मुंबई की एक चॉल में झंडा वंदन करने की तैयारी कर रहे लोगों की एक दिन की कहानी है। फिल्म मराठी मध्यमवर्गीय जीवन को सामने लाती है। शब्द, तीन पत्ती और पार्च्ड जैसी फिल्में बना चुकी महिला निर्देशक लीना यादव भी अपनी अगली फिल्म नेटफ्लिक्स पर ला रही हैं। ऋषि कपूर स्टारर उनकी फिल्म राजमा चावल नवंबर के अंत में इस प्लेटफॉर्म पर आएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed