कई सालों के रिलेशनशिप के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली के लेक कोमो में शादी करने जा रहे हैं। 14-15 नवंबर को विला देल बालबीएनलो (Villa del Balbianello) में शादी की सभी रस्में निभाई जाएंगी। दीपिका और रणवीर पहले ही इटली पहुंच चुके हैं। वहीं उनके कुछ करीबी जल्द पहुंचने वाले हैं। विला में शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच इटली से कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं।
दीपिका-रणवीर की रॉयल वेडिंग के लिए ऐसे सजा 'विला', अंदर की कई तस्वीरें आईं सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका और रणवीर जिस जगह शादी करने वाले हैं वहां से कुछ ही दूरी पर एक झील दिखाई दे रहा है। जो कि बेहद खूबसूरत है। गौरतलब है कि हॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स अपनी बिग बजट फिल्मों की शूटिंग के लिए यहां आते रहते हैं। इस आलीशान विला को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दीपिका और रणवीर की ये शादी किसी सपने से कम नहीं है।
जानकारी के मुताबिक दीपिका और रणवीर की ओर से कुल 30 लोग इस शाही शादी में शामिल होंगे। जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त हैं। इससे पहले 10 नवंबर को दीपिका और रणवीर सफेद कलर की ड्रेस में मुंबई से इटली के लिए रवाना हुए थे।
Italy: Visuals from Villa del Balbianello at Lake Como in Lombardy, the venue for the wedding ceremony of Deepika Padukone and Ranveer Singh. Preparations underway. pic.twitter.com/MuuBJXos50
खबरों की मानें तो रणवीर बारात लेकर घोड़ी पर नहीं बल्कि खास अंदाज में आएंगे। रणवीर दूल्हा बनकर सी-प्लेन से बारात लेकर पहुंचेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस प्लेन में 14 लोगों के बैठने के व्यवस्था है। ऐसे में रणवीर के परिवार के अलावा करीबी लोग इस प्लेन में बैठकर शादी के वेन्यू तक का सफर तय करेंगे। वहीं बाकी मेहमान लग्जरी यॉट में बैठकर आएंगे। कहा जा रहा है कि शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए 2 यॉट की बुकिंग की गई है।